Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. Lock Upp Season 2 : बॉलीवुड एक्टर गोविंदा लाए ‘गोली’ तो पत्नी सुनीता ने दिया करारा जवाब- अरे खाली गोली ही लेकर आया, बंदूक भी तो लाता

Lock Upp Season 2 : बॉलीवुड एक्टर गोविंदा लाए ‘गोली’ तो पत्नी सुनीता ने दिया करारा जवाब- अरे खाली गोली ही लेकर आया, बंदूक भी तो लाता

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। ‘लॉक अप: सच या सजा’ शो फराह खान (Farah Khan) और बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख (Bollywood actor Riteish Deshmukh) होस्ट कर रहे हैं। सुनीता अहूजा (Lockup Contestent Sunita Ahuja) ने कहा कि उन्हें गोविंदा (Govinda)  की एंट्री बहुत पसंद आई और उन्होंने उस पल को खूब एंजॉय किया। इसके साथ ही उन्होंने गोविंदा (Govinda) की गोली जैब में लाने वाली बात पर भी मजाकिया जवाब दिया।

पढ़ें :- Video-बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने पत्नी सुनीता को हद में रहने की दी नसीहत, बोले- अगर लोग आपकी मां और बहन को ... देने लगे तो हम सबको शर्मिंदगी होगी

गोली ही लेकर आया, बंदूक भी तो लाता

सुनीता ने कहा,कि मुझे बहुत मजा आ गया, वो पल ही बहुत मजेदार था।’ उन्होंने शो के दौरान गोविंदा (Govinda)  के साथ हुई अपनी मजाकिया बातचीत को भी याद किया। उन्होंने हंसते हुए बताया,मैंने उससे कहा कि अरे खाली गोली ही लेकर आया, बंदूक भी तो लाता। तो वो बोला कि तुम तो ऐसे ही गोली फेंककर मार देती हो। मैंने कहा, लगता भी नहीं तुझे। मेरी जुबान ही लगती है, गोली नहीं।

जब लॉकअप में पहुंचे गोविंदा

दरअसल, यह बातचीत तब हुई जब शो के दौरान फराह खान ने मजाक में गोविंदा (Govinda)  से पूछा कि वो ‘गोली’ क्यों लेकर आए हैं? इस पर गोविंदा ने भी मजाकिया अंदाज में कहा कि ‘मैं तो जेब में गोली भी लेकर आया हूं। तुमने कहा था सीने पर मारना, तो अब मार लो।’ इस पर सेट पर सभी हंस पड़े और माहौल हल्का-फुल्का हो गया।

पढ़ें :- Lock Upp Season 2 : तलाक के खुलासे के बाद ‘लॉकअप’ में गौरव खन्ना की एंट्री, पत्नी आकांक्षा चमोला से बोले-‘बैंड बजा दिया तूने’, देखें वीडियो

सुनीता के ये बयान उस समय भी चर्चा में आए थे जब उन्होंने शो के प्रीमियर में अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि गोविंदा (Govinda)  के कई अफेयर्स रहे और उनके रिश्ते में तीसरे व्यक्ति की एंट्री भी हुई, लेकिन उन्होंने प्यार की वजह से सब सहा।

‘लॉक अप 2’ के बारे में

‘लॉक अप’ एक रियलिटी शो है, जिसमें सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स को जेल जैसे घर में चार हफ्तों के लिए बंद किया जाता है। पहले सीजन को कंगना रनौत और करण कुंद्रा ने होस्ट किया था। इस बार शो में राम कपूर, आकांक्षा चमोला, श्रेया कालरा, हर्षद चोपड़ा, सूफी मोटीवाला और शिवांगी जोशी जैसे कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं।

Advertisement