टीवी के चर्चित अभिनेता गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) की पत्नी आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) इन दिनों 'लॉकअप सीजन 2' (Lock Upp Season 2) में तहलका मचा रही हैं। इस शो को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं। हाल ही में आकांक्षा ने बताया था कि उनका और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) का तलाक हो रहा है।
मुंबई। टीवी के चर्चित अभिनेता गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) की पत्नी आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) इन दिनों ‘लॉकअप सीजन 2’ (Lock Upp Season 2) में तहलका मचा रही हैं। इस शो को फराह खान (Farah Khan) और रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) होस्ट कर रहे हैं। हाल ही में आकांक्षा ने बताया था कि उनका और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) का तलाक हो रहा है। अब नए रिलीज हुए प्रोमो में खुद गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) विजिटर के रूप में शामिल होते नजर आ रहे हैं।
‘लॉकअप’ में गौरव की एंट्री
टीवी एक्टर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने आखिरकार ‘लॉकअप सीजन 2’ (Lock Upp Season 2) में एक विजिटर के तौर पर एंट्री कर ली है। शो के लेटेस्ट प्रोमो में देखा जा सकता है कि उन्हें देखते ही आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) काफी इमोशनल हो जाती हैं। कई दिनों से उनके शो में आने की चर्चा चल रही थी, जिसे अब आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दिया गया है।
गौरव की एंट्री ऐसे समय पर हुई है, जब हाल ही में आकांक्षा ने शो में खुलासा किया था कि दोनों तलाक लेने वाले हैं। अब फैंस यह देखने के लिए एक्साइटेड हैं कि शो में आमने-सामने आने के बाद दोनों अपने रिश्ते को लेकर क्या बात करते हैं।
गौरव की एंट्री से आकांक्षा इमोशनल
‘लॉकअप सीजन 2’ (Lock Upp Season 2) के नए प्रोमो में होस्ट फराह खान ‘विजिटिंग आवर्स’ शुरू होने का ऐलान करती हैं, जबकि सभी कंटेस्टेंट्स जेल के अंदर बंद होते हैं। इस अनाउंसमेंट के बाद सभी यह जानने के लिए उत्सुक हो जाते हैं कि पहला विजिटर कौन होगा। फराह कहती हैं, ‘विजिटिंग आवर्स शुरू हो चुके हैं। आज सबसे मिलने आ रहे हैं हमारे पहले विजिटर।’
इसके कुछ ही देर बाद गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) की एंट्री होती है। वह पहले एक कविता सुनाते हैं और फिर सीधे अपनी पत्नी आकांक्षा (Akanksha Chamola) के पास जाते हैं। इसके बाद वे मुस्कुराते हुए आकांक्षा से कहते हैं- ‘बैंड बजा दिया तूने,’ जिसे सुनकर आकांक्षा इमोशनल हो जाती हैं।
यहां देखें वीडियो-
View this post on Instagram
पढ़ें :- गोविंदा के कई अफेयर्स थे.. पत्नी सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- प्यार में सब कुछ बर्दाश्त करना पड़ता है
आकांक्षा ने किया था तलाक का खुलासा
‘लॉकअप सीजन 2’ (Lock Upp Season 2) के प्रीमियर के दौरान आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) ने बताया था कि वह और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) शादी के 9 साल बाद अलग होने का फैसला कर चुके हैं और तलाक की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं, लेकिन अब तक इस बात को प्राइवेट रखा था। आकांक्षा ने यह भी साफ किया कि उनके बीच कोई कड़वाहट नहीं है और दोनों अब भी एक-दूसरे से बात करते हैं। उन्होंने कहा, कि गौरव और मेरे बीच कुछ भी गलत नहीं है। हम अभी भी बात करते हैं, लेकिन हमें लगता है कि हम लाइफ पार्टनर के तौर पर एक-दूसरे के लिए सही नहीं हैं। क्योंकि हम दोनों जिंदगी से अलग-अलग चीजें चाहते हैं।’