पटना: देश में कोरोना की दूसरी लहर ने हाहाकार मचा दिया है। कई राज्यों की सरकारों ने अपने अपने राज्य में लॉकडाउन को बढ़ाने का फसला लिया है। बिहार में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सरकार ने लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला लिया है। सीएम नीतीश कुमार ने खुद ट्वीट कर इस बात का एलान किया है। उन्होंने गुरुवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, ” आज सहयोगी मंत्रीगण और पदाधिकारियों के साथ बिहार में लागू लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की गई।”
पढ़ें :- बिहार में कल 'पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा' में शामिल होंगे राहुल गांधी: युवाओं से की अपील कहा-White T-Shirt पहन कर आइए, सरकार से पूछिए सवाल
आज सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ बिहार में लागू लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की गयी। लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। अतः बिहार में अगले 10 दिनों अर्थात 16 से 25 मई, 2021 तक लॉकडाउन को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है।
— Nitish Kumar (@NitishKumar) May 13, 2021
उन्होंने लिखा, ” लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है. अतः बिहार में अगले 10 दिनों अर्थात 16 से 25 मई, 2021 तक लॉकडाउन को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है।”
पढ़ें :- 'इफ्तार देकर ठगने वाले...' वक्फ बिल के समर्थन पर सीएम नीतीश कुमार को RJD ने पोस्टर लगाकर घेरा
बता दें कि बढ़े हुए लॉकडाउन के नियम क्या होंगे ये बिहार के बिहार मुख्य सचिव, विकास आयुक्त, पुलिस महानिदेशक, अपर मुख्य सचिव गृह शाम 4:40 बजे आयोजित वर्चुअल पीसी के दौरान बताएंगे। गौरतलब हो कि सीएम नीतीश कुमार ने कल ही इशारों- इशारों में लॉकडाउन बढ़ाने के संकेत दे दिए थे।