1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कामिनी शर्मा ने ली एनसीपी की सदस्यता,पार्टी ने बनाया प्रदेश महासचिव

कामिनी शर्मा ने ली एनसीपी की सदस्यता,पार्टी ने बनाया प्रदेश महासचिव

कामिनी शर्मा ने ली एनसीपी की सदस्यता,पार्टी ने बनाया प्रदेश महासचिव

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो लखनऊ :: क्रांतिकारी राम किशोर शर्मा की कुल वधू कामिनी शर्मा ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह व राष्ट्रीय सचिव धनंजय शर्मा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। कामिनी शर्मा को पार्टी ने प्रदेश महासचिव का दायित्व सौंपा है। कामिनी ने कहा कि, पार्टी ने उन्हें जो इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है वो उसका पूरे मनोयोग पालन करेंगी।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

कौन हैं कामिनी

कामिनी शर्मा का जन्म बाराबंकी जिले के नसीपुर गांव में हुआ। बचपन से ही उन्होंने घर में राजनैतिक माहौल देखा। आपातकाल के दौरान उनके घर में जार्ज फर्नांडीज, शरद यादव सहित कई बड़े नेताओं ने पनाह ली। कामिनी की शादी कानपुर के क्रांतिकारी राम किशोर शर्मा के परिवार में हुई। कामिनी का ससुराल पक्ष भी राजनीति में दखल रखता है। चाचा ससुर हरि किशोर जनसंघ के समय से राजनीति में सक्रिय रहे और उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में काफी काम किया।

कामिनी स्वयं समाजसेवा में सक्रिय हैं। निर्धन परिवारों को मदद और उनके बच्चों की शिक्षा व विवाह में सक्रिय भूमिका निभाती हैं। अब देखना होगा कि कामिनी सक्रिय राजनीति में कितना सफल होती हैं।कोरोना महामारी के दौरान कामिनी ने 28 परिवार के राशन और दवा का जिम्मा उठाया. वो हर दिन सुनिश्चित करती की कोई भूखा ना रहे. किसी के बच्चे भूख से तड़पे नहीं. इसके साथ ही अभी तक कामिनी ने लगभग 35 गरीब बच्चियों की शादी में पूरी मदद की. कामिनी अपने श्वसुर पंडित देवी प्रसाद शर्मा के कार्यो को आगे बढ़ा रही हैं. जो भी मदद मांगने आये उसकी जाति, धर्म पूछे बिना उसकी मदद करना पंडित जी की तरह कामिनी भी इस कार्य को आगे बढ़ा रही हैं. कामिनी के पति और खास कर उनकी बहु सीमा इसमें उनका पूरा साथ देती है.

कामिनी के एनसीपी ज्वाइन करने के बाद यूपी खासकर कानपुर से लेकर ललितपुर तक पार्टी के जनाधार में काफी बढ़ोत्तरी होगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस इलाके में उनके परिवार का काफी सम्मान है। ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि लखनऊ पश्चिम विधानसभा से कामिनी अगला चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

रिपोर्ट -विजय चौरसिया 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...