Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lok Sabha by Election 2022 : रामपुर से तंजीन फातिमा और आजमगढ़ में डिम्पल यादव हो सकती हैं सपा उम्मीदवार

Lok Sabha by Election 2022 : रामपुर से तंजीन फातिमा और आजमगढ़ में डिम्पल यादव हो सकती हैं सपा उम्मीदवार

By संतोष सिंह 
Updated Date

Lok Sabha by Election 2022: यूपी की दो हाई प्रोफाइल रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीटों पर जल्द उपचुनाव आयोजित होना है। बता दें कि 2019 लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने दोनों आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीटों पर सपा ने कब्ज़ा जीत के साथ कब्ज़ा जमाया था, लेकिन 2022 में दोनों सांसदों ने इस्तीफा दे दिया। अब ऐसे में सियासी गलियारों में इस बात के कयास काफी तेजी पकड़ रहे है कि समाजवादी पार्टी रामपुर लोकसभा सीट से आज़म खान की पत्नी तंजीन फातिमा (Tazeen Fatma) और आजमगढ़ से अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव (Dimple Yadav) को चुनाव मैदान में उतरेगी।

पढ़ें :- PM Modi Road Show : पीएम मोदी पहुंचे कानपुर,  गाड़ी के बाहर से लोगों का किया अभिवादन

बता दें कि 2019 में रामपुर से आज़म खान(Rampur Azam Khan) और आजमगढ़ से सपा प्रमुख अखिलेश यादव(Azamgarh Akhilesh Yadav) ने जीत हासिल की थी, लेकिन 2022 विधानसभा चुनाव में आज़म खान ने रामपुर विधानसभा सीट और अखिलेश यादव ने करहल विधानसभा सीट से जीत हासिल करने के बाद लोकसभा से इस्तीफा दे दिया। अखिलेश और आज़म के लोकसभा से इस्तीफे के बाद अब रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव होना है, जिसमें सपा के दो दिग्गज नेताओं की पत्नियों के चुनावी मैदान में उतरने के पूरे आसार हैं।

बता दें कि आज़म खान की पत्नी तंजीन फातिमा 2014 में समाजवादी पार्टी की ओर से राज्यसभा के लिए नामित हुई थी। इसके साथ ही वह वर्तमान में आज़म खान द्वारा स्थापित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय की कुलपति भी हैं। वहीं दूसरी ओर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं। डिंपल यादव ने साल 2012 में कन्नौज लोकसभा उपचुनाव में निर्विरोध जीत हासिल की थी।

इसी के साथ डिंपल यादव प्रदेश में निर्विरोध लोकसभा चुनाव जीतने वाली पहली महिला बन गई थी। अब ऐसे में यदि रामपुर लोकसभा सीट से आज़म खान की पत्नी तंजीन फातिमा और आजमगढ़ से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनावी मैदान में उतरती हैं तो यह देखना बेहद ही रोचक होगा कि भाजपा इन सीटों से किसे अपना उम्मीदवार बनाती है। बता दें कि रामपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने प्रत्याशी न उतारने का ऐलान पहले ही कर चुकी है।

पढ़ें :- Maharajganj:छात्र-छात्राओं को सशक्त बनाने का दिया मंत्र 
Advertisement