लखनऊ। यूपी (UP) में मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र भ्रमण के लिए जन अधिकार पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा (Jan Adhikar Party National President Babu Singh Kushwaha) चुनावी रथ पर सवार होकर मैनपुरी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं भी कीं। रथ पर सवार बाबू सिंह ने समर्थकों को जगाने की कोशिश की। उनका कहना है कि जिसकी जितनी हिस्सेदारी उसकी उतनी भागीदारी।
पढ़ें :- Viral Video: 24 घंटे में 101 मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाली लिली फिलिप्स का चौंकाने वाला दावा,उन्हें याद रहे सिर्फ 10 चेहरे
इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पहले इन्हें याद नहीं आती थी। अब ये हम लोगों को कमजोर करने के लिए यहीं मैनपुरी के अगल बगल के जिलों में हमारे ही समाज से प्रत्याशी घोषित कर रहे हैं। बसपा (BSP) भी अवसरवादी है, हमें किसी की बातों में नहीं आना है।