Lok Sabha Election Result: लोकसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रुझानों में भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए सरकार बनाते हुए दिख रही है। हालांकि, कांग्रेस नेतृत्व वाली इंडिया गठबंधन कड़ी टक्कर दे रही है। इंडिया गठबंधन को 230 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है। ऐसे में एनडीए के सामने बड़ी चुनौती है।
पढ़ें :- पेट्रोल 7 रुपये और डीजल 25 रुपये का कीमतों में हुआ इजाफा, इस पेट्रोलियम कंपनी ने 1 अप्रैल से बढ़ाए दाम
कहा जा रहा है कि, भले ही इंडिया गठबंधन सरकार बनाने की स्थिति में नहीं दिख रही हो, लेकिन 200 सीटों से अधिक मिलना कांग्रेस के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है। दरअसल, लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान भाजपा के द्वारा लगातार यह दावा किया जा रहा था कि इस चुनाव में कांग्रेस को इतनी भी सीटें नहीं आएंगी कि उसे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद मिल सके।
वहीं, अगर रुझान नतीजे में बदलते हैं तो कांग्रेस को नेता प्रतिपक्ष का भी पद आसानी से मिल जाएगा। यह पद इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्यों कि सरकार के अधिकांश कामकाज में सीधी दखल होती है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने रुझानों पर कहा, यह न केवल राजनीतिक हार है, बल्कि प्रधानमंत्री के लिए नैतिक हार भी है।