Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर BJP की बड़ी बैठक, बन रही ये रणनीति

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर BJP की बड़ी बैठक, बन रही ये रणनीति

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024:  लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी अभी से तैयारियों में जुट गई है। इसी क्रम में आज भाजपा की एक बड़ी बैठक हो रही है। ये बैठक दिल्ली स्थित मुख्यालय में हो रही है, जो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हो रही है।

पढ़ें :- PM Modi Road Show : पीएम मोदी पहुंचे कानपुर,  गाड़ी के बाहर से लोगों का किया अभिवादन

मीडिया रिपोर्ट की माने तो भाजपा इस बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बड़ी रणनीति बना रही है। इसके साथ ही उन 144 लोकसभा सीटों को जीतने की रणनीति तैयार कर रही है, जो पिछले चुनाव में मामूली अंतर से चूक गई थी। इसके साथ ही उन सीटों को लेकर भी चर्चा होगी जिसमें 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी दूसरे या तीसरे स्थान पर रही थी या जिन पर उसने कभी जीत दर्ज की ही नहीं है।

बताया जा रहा है कि भाजपा की इस बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महामंत्री बीएल संतोष, सुनील बंसल, भूपेंद्र यादव, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर, सुभाष सरकार, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी एल मुर्गन, पंकज चौधरी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी समेत अन्य भाजपा नेता शामिल हुए हैं।

Advertisement