Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली में कांग्रेस ने चला बड़ा दांव, अरविंदर सिंह लवली को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली में कांग्रेस ने चला बड़ा दांव, अरविंदर सिंह लवली को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव  2024 (Lok Sabha Elections 2024) से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress President Mallikarjun Kharge) ने बड़ा दांव चलते हुए अरविंदर सिंह लवली (Arvinder Singh Lovely) को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष (President of Delhi Pradesh Congress Committee) नियुक्त किया है। अरविंदर सिंह लवली अनिल चौधरी की जगह लेंगे। लवली शीला दीक्षित सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

पढ़ें :- Bengal Violence Case : सुप्रीम कोर्ट ने CBI को लगाई फटकार, इन मामलों को दूसरे राज्यों में ट्रांसफर करने की थी मांग, एएसजी ने वापस ली याचिका
पढ़ें :- PM Modi Birthday: 74 वर्ष के हुए पीएम नरेंद्र मोदी; अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष खरगे समेत तमाम नेताओं ने दी बधाई

लंबे समय से टल रही थी नए अध्यक्ष की नियुक्ति

कहा जाता है कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी की स्वीकार्यता पार्टी में कभी नहीं रही। शुरू से ही उनका विरोध होता रहा है, पर एमसीडी चुनाव में पार्टी को मिली करारी शिकस्त के बाद तो उनका जाना लगभग तय था। सूत्रों के मुताबिक चौधरी का इस्तीफा पहले ही हो चुका था, लेकिन पहले ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और फिर कर्नाटक चुनाव के कारण नए अध्यक्ष का निर्णय टलता रहा।

Advertisement