Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Lok Sabha Elections 2024: यूपी की इन सीटों से चुनाव लड़ सकती है प्रियंका गांधी, राहुल और सोनिया को लेकर खत्म हुआ सस्पेंस?

Lok Sabha Elections 2024: यूपी की इन सीटों से चुनाव लड़ सकती है प्रियंका गांधी, राहुल और सोनिया को लेकर खत्म हुआ सस्पेंस?

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के यूपी से चुनाव लड़ने की अटकलें हैं। कहा जा रहा है कि प्रियंका गांधी किस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी इस पर पार्टी के अंदर मंथन शुरू हो गया है। हालांकि, नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार राय ने प्रियंका गांधी के वाराणसी से चुनाव लड़ने की बात कही थी। ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीधे चुनौती दी जा सके। वहीं, दूसरी ओर राहुल गांधी के अमेठी और सोनिया गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने की बात सामने आ रही है। हालांकि, इससे पहले कहा जा रहा था कि, सोनिया गांधी खराब स्वास्थ्य के कारण चुनावी मैदान में नहीं उतरेंगी और उनकी जगह सोनिया गांधी चुनाव लड़ सकती है।

पढ़ें :- Swati Maliwal Case : प्रियंका गांधी बोलीं- मैं हमेशा ही महिलाओं के साथ हूं, बीजेपी के नेता इस मुद्दे पर कैसे बोल सकते है?

अमेठी से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी!
कहा जा रहा है कि राहुल गांधी यूपी की अमेठी सीट से चुनाव लड़ेंगे। दूसरी तरफ रायबरेली में सोनिया गांधी के चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। स्थानीय कार्यकर्ता बूथवार तैयारी में जुट गए हैं। वे सोनिया गांधी के नाम पर प्रचार भी शुरू कर दिए हैं। इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी कांग्रेस की परंपरागत सीटों पर प्रत्याशी नहीं उतारने के संकेत दिए हैं। माना जा रहा है कि गांधी परिवार के सदस्यों का समाजवादी पार्टी दिल खोलकर समर्थन करेगी।

प्रियंका गांधी इन सीट पर लड़ सकती है चुनाव
इन सबके बीच अब निगाहें प्रियंका गांधी पर टिकी हुई हैं कि वो किस सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रदेश नेतृत्व प्रियंका गांधी के लिए प्रदेश की पांच सीटों पर होमवर्क कर रहा है। इसमें वाराणसी को पहले, फूलपुर को दूसरे और प्रयागराज को तीसरे स्थान पर रखा गया है। इन सीटों से कांग्रेस का गहरा नाता रहा है।

Advertisement