Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लोकसभा चुनाव:राजनीतिक सफर में सगे भाइयों के रास्ते हुए अलग-अलग,एक गठबंधन संग तो दूसरे ने जताया विरोध

लोकसभा चुनाव:राजनीतिक सफर में सगे भाइयों के रास्ते हुए अलग-अलग,एक गठबंधन संग तो दूसरे ने जताया विरोध

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: लोकसभा चुनाव के दौरान जिले की राजनीति में सगे भाइयों पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश सिंह और पूर्व विधायक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह के बीच राजनीतिक रार छिड़ी हुई है। शनिवार को दोनों भाइयों ने अलग-अलग प्रेसवार्ता करके अपनी बात रखी। मुन्ना सिंह ने जहां इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को समर्थन देने ऐलान किया। वहीं उनके बड़े भाई ने इंडिया गठबंधन और भाजपा का समर्थन नहीं करने की बात कही। दोनों भाइयों का बयान जारी होने के बाद जिले के राजनीतिक दलों में दिनभर चर्चा रही।

पढ़ें :- राहुल गांधी ने पीएम मोदी से दागा सवाल, बोले- हर संकट में सबसे पहले गरीब क्यों मरता है

अखिलेश और राहुल गांधी के एहसान का कर्ज उतारने का समय – मुन्ना सिंह

पूर्व विधायक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी को समर्थन देने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से उन पर किए गए अहसानों को चुकाने का समय बताया। मुन्ना सिंह ने कहा कि उनके विषम परिस्थितियों में अखिलेश यादव और राहुल गांधी हमेशा खड़े रहे। बताया कि 2012 विधानसभा के चुनाव में राहुल गांधी ने नौतनवा पहुंचकर उनके समर्थन में प्रचार किया था। जिससे वह विधायक की कुर्सी तक पहुंचे थे। इसलिए इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को समर्थन देकर कर्ज चुकाने का समय है। उन्होंने विपक्ष के प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार में ही महराजगंज का विकास हुआ था। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री के कार्यकाल में जनपद विकाससे कोसों दूर रह गया है।

पूर्वांचल किसान यूनियन नहीं करेगा इंडिया गठबंधन और भाजपा का समर्थन

पूर्वांचल किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महराजगंज के पूर्व सांसद सांसद कुंवर अखिलेश सिंह ने लोकसभा चुनाव में अपना नामांकन पत्र खारिज होने के लिए अपने छोटे भाई मुन्ना सिंह को आड़े हाथों लेते हुए जिम्मेदार ठहराया। शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मेरे साथ मेरे घर के ही लोगों ने विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि वह किसी भी कीमत पर इंडिया गठबंधन का समर्थन नहीं करेंगे और ना ही भाजपा के लिए वोट मांगेंगे। उन्होंने छोटे भाई पूर्व विधायक कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह को अपने राजनीतिक सफर से अलग करते हुए कहा कि उनका रास्ता अलग है और मेरा रास्ता अलग है। सपा मुखिया पर तंज कसते हुए कहा कि वह अखिलेश यादव के साथ कभी खड़े नहीं हो सकते। राहुल गांधी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह मेहनत कर रहे हैं। लेकिन किसानों के हित में स्वामीनाथन कमीशन रिपोर्ट सीपी प्लस टू फार्मूले को कांग्रेस की सरकार ने लागू नहीं किया था। इसका आरोप भी लगा रहे हैं।

पढ़ें :- राघव चड्ढा ने किताब के साथ किया पोस्ट, लिखा- अपने गुरु और वरिष्ठों के सामने अपने हुनर का इतना प्रदर्शन न करें, जिससे वह असुरक्षित महसूस करें

Advertisement