Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. London Haldiram’s outlet : लंदन लिसेस्टर स्क्वायर में हल्दीराम आउटलेट बंद, कंपनी ने लिखा है, ”हम जल्दी दवास आएंगे

London Haldiram’s outlet : लंदन लिसेस्टर स्क्वायर में हल्दीराम आउटलेट बंद, कंपनी ने लिखा है, ”हम जल्दी दवास आएंगे

By अनूप कुमार 
Updated Date

London Haldiram’s outlet :  परदेश में देशी जायका परोसने के लिए लंदन लिसेस्टर स्क्वायर में जब हल्दीराम आउटलेट खुला जो लोगों ने उसका दिल से स्वागत किया। अब खबर आ रही है कि मशहूर ब्रांड हल्दीराम रेस्टोरेंट खुलने के महज 25 दिन बाद ही बंद हो गया है। बीते 25 जून को जब यह स्टोर खुला था। लेकिन अब जब इस रेस्टोरेंट के अस्थायी रूप से बंद होने की खबरें आई है।

पढ़ें :- America targeted Larak Island : अमेरिका ने लारक द्वीप पर दो ईरानी लॉन्चरों को बनाया निशाना, जबाबी कार्रवाई में ईरान ने जॉर्डन US कैंप पर दागीं मिसाइलें

परदेश में रह रहे देशी स्वाद के शौकीनों के लिए स्नैक्स और मिठाई के लिए यह स्टोर किसी अडडे से कम नहीं था । अचानक स्टोर के बंद होने पर लोगों का निराशा हुई।

क्यों बंद हुआ रेस्टोरेंट?
रेस्टोरेंट के दरवाजे पर चिपकाए एक नोटिस और अपने इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट में हल्‍दीराम ने इसका खुलासा किया है। हल्दीराम ने बताया है कि यूके पावर नेटवर्क्स (UK Power Networks) इलाके में ग्रिड अपग्रेडेशन और मेनटेनेंस (Grid Upgradation and Maintenance) का काम चल रहा है इसलिए सुरक्षा के लिहाज से रेस्टोरेंट का काम रोकना पड़ा है। यही वजह है कि 21 जुलाई से रेस्टोरेंट लगातार बंद है। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर कंपनी ने लिखा है, ”हम जल्दी वापस आएंगे।”

Advertisement