Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शिवा शर्मा हत्याकांड: मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, पुलिस बिछा रही नेपाल में जाल

शिवा शर्मा हत्याकांड: मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी, पुलिस बिछा रही नेपाल में जाल

By Harsh 
Updated Date

लखनऊ :  कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में फरार मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शुक्रवार को अदालत ने तीनों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी कर दिया। तीनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए नेपाल और उससे सटे भारतीय जिलों में छापेमारी कर रही है।

पढ़ें :- शिवा शर्मा हत्याकांड: फरार श्रद्धा दुबे समेत अन्य आरोपियों के ख़िलाफ़ NBW जारी, नेपाल भागने की आशंका

पुलिस के मुताबिक, शिवा की मौत के बाद से तीनों आरोपी फरार हैं। हजरतगंज कोतवाली में शिवा की मां की शिकायत पर श्रद्धा, रश्मि, ड्राइवर और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान दानिश का नाम भी सामने आया।

नेपाल में तलाश, लोकेशन बदलने की आशंका

पुलिस ने मंगलवार को श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 25-25 हजार रुपये का इना म घोषित किया था। जांच के दौरान उनकी लोकेशन रुपईडीहा और नेपाल में मिलने की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस की कई टीमें सीमा से सटे इलाकों और नेपाल में उनकी तलाश कर रही हैं।

पुलिस आयुक्त तरुण गाबा के मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। सर्विलांस टीम के साथ डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर की क्राइम टीम भी जांच में जुटी है। हजरतगंज पुलिस की अर्जी पर अदालत ने शुक्रवार देर शाम तीनों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया।

पढ़ें :- CCTV Footage : शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार मॉडल श्रद्धा दुबे नेपाल में बहन-ड्राइवर के साथ नजर आई, आखिरी लोकेशन महीम नगर में मिली

ठिकाना बदलने की चर्चा, आधिकारिक पुष्टि नहीं

पुलिस सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि श्रद्धा ने अपनी लोकेशन सामने आने के बाद ठिकाने बदले हैं। यह भी बताया जा रहा है कि नेपाल में उसके संपर्क उसे छिपने में मदद कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, पहले बांके जिले में उसके होने की सूचना थी, जबकि बाद में सुर्खेत में एक होटल कारोबारी के यहां शरण लेने की बात सामने आई।

हालांकि, श्रद्धा के मौजूदा ठिकाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस को उम्मीद है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन गिरफ्तारी को लेकर कोई आधिकारिक समयसीमा सामने नहीं आई है।

श्रद्धा के नाम पर दर्ज कार की भी जांच

इस मामले के बीच श्रद्धा दुबे के नाम पर पंजीकृत स्कोडा कार का संबंध सहारनपुर में सामने आए एक पुराने साइबर ठगी मामले से जोड़े जाने की जानकारी भी सामने आई है। दावा है कि कार ठगी की रकम से खरीदी गई थी। इस पहलू की जांच और हत्याकांड से इसका संबंध स्पष्ट होना बाकी है। पुलिस की प्राथमिकता फिलहाल फरार आरोपियों को गिरफ्तार करना है। मामले में आगे की स्थिति जांच और आधिकारिक कार्रवाई के बाद ही साफ होगी।

पढ़ें :- Video: फरार श्रद्धा दुबे ने वीडियो जारी कर दी सफाई, बोली- मेरा किसी अधिकारी या नेता से नाम न जोड़ें... मैं कहीं गायब नहीं हूं
Advertisement