Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow Gold-Silver Price Today : लखनऊ में सोना 300 रुपये अधिक सस्ता ,चांदी उछली

Lucknow Gold-Silver Price Today : लखनऊ में सोना 300 रुपये अधिक सस्ता ,चांदी उछली

By संतोष सिंह 
Updated Date

Lucknow Gold-Silver Price Today : लखनऊ सर्राफा बाजार (Lucknow Bullion Market) में 29 जून को सोना चांदी के लेटेस्ट रेट जारी कर गए हैं। गुरुवार को शहर में सोने के भाव में जहां गिरावट आई है तो वहीं चांदी महंगी हुई है। आज लखनऊ में सोना ₹300 से अधिक सस्ता हुआ है, जबकि चांदी 400 रुपये महंगी हुई है। ऐसे में अगर आप केवल सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज राहत का दिन है।

पढ़ें :- Heat Wave Alert : आगरा में पारा 46.9 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

बुलियन मार्केट (Bullion Market)  के मुताबिक, लखनऊ में गुरुवार को 24 कैरेट सोना व 22 कैरेट सोना के भाव में गिरावट आई है। 24 कैरेट सोना 320 रुपये कम होकर 59,110 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं 22 कैरेट सोना 300 रुपये सस्ता होकर 54,200 रुपये 10 ग्राम पर मिल रहा है। इससे पहले बुधवार को लखनऊ में 24 कैरेट सोना 59,430 रुपये और 22 कैरेट सोना 54,500 रुपये पर था।

सर्राफा बाजार (Bullion Market) के अनुसार, लखनऊ में आज चांदी के भाव में तेज़ी आई है। 999 शुद्धता वाली चांदी 400 रुपये महंगी होकर 71,900 रुपये प्रतिकिलो पर आ गई है। इससे पहले यह शहर में 70,500 रुपये प्रति किलो पर थी। यह दूसरा दिन है, जब शहर में चांदी तेज़ हुई है।  आइए जानते हैं यूपी के अन्य शहरों में गोल्ड सिल्वर के नए रेट्स।

कानपुर
54, 200 (22 कैरट)
59,110 (24 कैरट)

आगरा
54, 200 (22 कैरट)
59,110 (24 कैरट)

पढ़ें :- HeartBreaking Video: हरियाणा में दर्दनाक हादसा, बस में आग लगने से नौ लोगो की जिंदा जलकर मौत

नोएडा
54,200 (22 कैरट)
59,110 (24 कैरट)

गाजियाबाद
54,200 (22 कैरट)
59,110 (24 कैरट)

वाराणसी

54,200 (22 कैरट)
59,110 (24 कैरट)

मथुरा
54,200 (22 कैरट)
59,110 (24 कैरट)

पढ़ें :- गौमाता व जन-जन की आराध्य मां यमुना की स्थिति पर व्यक्त की चिंता : अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

सोना चांदी के जारी हुए भाव होते हैं सांकेतिक

सर्राफा बाजार में कीमती आभूषण यानी सोना व चांदी के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी वाले भाव की जानकारी मिलती है। यह भाव हर रोज जारी होते हैं और सांकेतिक भाव होते हैं, क्योंकि इसमें GST, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स नहीं जोड़ होता है। अगर किसी को सोना चांदी का सही भाव पता करना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा।

Advertisement