Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow : रेस्टोरेंट में सिलेंडर ब्लास्ट से लाखों का सामान जला, दमकल की तीन गाड़ियों ने बुझाई आग

Lucknow : रेस्टोरेंट में सिलेंडर ब्लास्ट से लाखों का सामान जला, दमकल की तीन गाड़ियों ने बुझाई आग

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक रेस्टोरेंट में सिलेंडर फटने से आग लग गई है, जिसके बाद वह लोगों में दहशत मच गई है। सूचना मिलने पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। तीन घंटे में आग पर काबू पाया जा सका है। आग से लाखों का सामान जलकर राख हो गया है।

पढ़ें :- मोदी सरकार ने न केवल संविधान ,बल्कि जान पर भी पैदा कर दिया है खतरा : अखिलेश यादव

बता दें कि गुरुवार तड़के राम राम बैंक के पास स्थित हाई लैंड स्क्वायर इमारत में सबसे नीचे संचालित चलते-फिलते रेस्टोरेंड में भीषण आग लग गई, जिसके बाद वहां रखा सिलेंडर फट गया है। सिलेंडर फटने से रेस्टोरेंट की रसोई में रखा सामान 50 मीटर दूर तक जा गिरा और आस-पास की अन्य दुकानों का सामान भी जलकर राख हो गया।

सिलेंडर फटने की आवाज से आस-पास के लोग जाग गए। इसके बाद किसी ने दमकल विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंचीं दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने तीन घंटों में आग पर काबू पाया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Advertisement