Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow News: पूर्व IAS के बेटे ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, खून से लथपथ मिला शव

Lucknow News: पूर्व IAS के बेटे ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, खून से लथपथ मिला शव

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के विकासनगर में एक दर्दनाक घटना हुई। यहां पर रिटायर आईएएस प्रेम नारायण द्विवेदी के बेटे पीयूष ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी होने के बाद हड़कंप मच गया। जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पढ़ें :- जौनपुर के बाद बस्ती में मायावती ने बदला प्रत्याशी,अखिलेश ने बसपा पर बोला बड़ा हमला

पुलिस जांच करने में जुटी है कि आखिर पीयूष ने क्यों सुसाइड किया? शुरूआती जांच में सामने आया कि पीयूष ने घर के बाथरूम में खुद को गोली मारी है। वो फ्रांस में एक निजी कंपनी में काम करता था। हालांकि, हाल में वो नौकरी छोड़कर वापस आया था। बताया जा रहा है कि लाइसेंसी रिवाल्वर से उसने खुद को गोली मारी है। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी है।

 

Advertisement