Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow News: लखनऊ में आवारा कुत्तों का आतंक, दो मासूम को नोंचा, एक की मौत

Lucknow News: लखनऊ में आवारा कुत्तों का आतंक, दो मासूम को नोंचा, एक की मौत

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lucknow News: लखनऊ के ठाकुरगंज के मुसाहिबगंज में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पर नगर निगम के प्राथमिक स्कूल में खेल रहे मासूम भाई—बहन पर आवारा कुत्तों ने हमला बोला दिया। कुत्तों के काटने से घायल मासूमों को गंभीर रूप से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर सात वर्षीय मासूम मो. रजा की जान चली गई।

पढ़ें :- यूपी में 11 बजे तक 26.12 फीसदी मतदान,संभल में अव्वल तो बरेली में सबसे कम वोटिंग

वहीं, 5 वर्षीय उसकी बहन जन्नत फातिमा की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने नगर आयुक्त, महापौर और जोन-6 के अधिकारी के खिलाफ तहरीर दी है। बता दें कि, मुसाहिबगंज निवासी प्लंबर शबाब रजा के परिवार में पत्नी रानी, बेटा मो. रजा और बेटी जन्नत फातिमा है।

बुधवार शाम पांच बजे रजा छोटी बहन के साथ घर के बार खेल रहा था। इस दौरान आवार कुत्तों ने उन पर हमला कर नोचना शुरू कर दिया है। शोर व चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग डंडा लेकर दौड़े, लेकिन तब तक मासूम गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। आनन—फानन में दोनों को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान रजा ने दम तोड़ दिया। जन्नत की हालत नाजुक बनी है।

Advertisement