1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Donald Trump Fined : पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर फिर लगा जुर्माना ,  जज ने दी जेल भेजने की चेतावनी

Donald Trump Fined : पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर फिर लगा जुर्माना ,  जज ने दी जेल भेजने की चेतावनी

पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ चल रहे क्रिमिनल ट्रायल में सोमवार को अदालत ने उन पर जुर्माना लगाया और साथ ही जेल भेजने की चेतावनी भी दी।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Donald Trump Fined : पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ चल रहे क्रिमिनल ट्रायल में सोमवार को अदालत ने उन पर जुर्माना लगाया और साथ ही जेल भेजने की चेतावनी भी दी। 77 वर्षीय ट्रंप पर Doenl vs 1000 डॉलर का जुर्माना लगाया है और गैग ऑर्डर (चुप रहने का आदेश) में 10वीं बार कंटेंप्ट ऑफ कोर्ट का दोषी पाया। उन्हें आदेश दिया गया था कि वह सार्वजनिक रूप से गवाहों, ज्यूरी सदस्यों, कोर्ट स्टाफ या उनके संबंधियों पर हमला नहीं बोलेंगे।

पढ़ें :- भारतीय मूल के तुषार कुमार ने ब्रिटेन में रचा इतिहास, महज 23 साल की उम्र में बने एल्सट्री और बोरेहमवुड के मेयर

पिछले महीने मामले की सुनवाई की शुरुआत के बाद से यह दूसरी बार है, जब गवाहों के बारे में अपमानजनक टिप्पणियों के लिए ट्रंप पर जुर्माना लगाया गया है। पिछले सप्ताह नौ उल्लंघनों के लिए उन पर 9,000 डॉलर का जुर्माना लगाया गया था।

अदालत ने मामले के गवाहों के खिलाफ टिप्पणी करने पर रोक लगाई थी, जिसका उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाया गया है।

न्यायाधीश जुआन एम. मर्चन ने सोमवार को ट्रंप को चेतावनी दी कि अब अदालत के इस आदेश का उल्लंघन करने पर उन्हें जेल भी भेजा जा सकता है।

डोनाल्ड ट्रंप पर पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को, उन दोनों के कथित अवैध संबंधों के बारे में चुप्पी साधने के बदले 1,30,000 डॉलर की रिश्वत देने तथा इस राशि के भुगतान को छिपाने के लिए कारोबारी रिकॉर्ड में हेराफेरी करने का आरोप है।

पढ़ें :- पाक आतंक को पनाह देना बंद करे, वरना तय करे कि 'वह भूगोल का हिस्सा बनना चाहता है या फिर इतिहास का : उपेंद्र द्विवेदी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...