1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi Liquor Scam : CBI मामले में मनीष सिसोदिया को कोर्ट से बड़ा झटका, 15 मई तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

Delhi Liquor Scam : CBI मामले में मनीष सिसोदिया को कोर्ट से बड़ा झटका, 15 मई तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

Delhi Liquor Scam: दिल्ली शराब घोटाले (Delhi Liquor Scam) से जुड़े मामले में कोर्ट से एक बार फिर दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Former Delhi Deputy CM Manish Sisodia) को झटका लगा है।

By santosh singh 
Updated Date

Delhi Liquor Scam : दिल्ली शराब घोटाले (Delhi Liquor Scam) से जुड़े मामले में कोर्ट से एक बार फिर दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Former Delhi Deputy CM Manish Sisodia) को झटका लगा है। सीबीआई मामले (CBI Case) में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) 15 मई तक बढ़ा दी है।

पढ़ें :- BJP विधायक हर्षवर्धन बाजपेई ने डिप्टी CM से सवाल पूछने वालों की पिटाई पर हुई आग बबूला, बोले -'UGC का विरोध करना हर ब्राह्मण और सवर्ण का अधिकार है'

इससे पहले बीती तीन मई को उच्च न्यायालय ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Former Delhi Deputy CM Manish Sisodia)  की ओर से आबकारी नीति मामले (Excise Policy Case) में जमानत की मांग को लेकर दायर याचिकाओं पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा (Justice Swarnakanta Sharma) ने मामले की सुनवाई आठ मई तय की है। अदालत ने सिसोदिया को सप्ताह में एक बार हिरासत में पत्नी से मिलने की इजाजत भी दे दी। दरअसल, ईडी (ED)  ने कहा कि उसे पत्नी से मिलने के लिए हिरासत में पैरोल की मांग करने वाली सिसोदिया की याचिका पर कोई आपत्ति नहीं है।

ट्रायल कोर्ट ने 30 अप्रैल को सीबीआई (CBI) और ईडी (ED) दोनों मामलों में सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद उच्च न्यायालय के समक्ष याचिका दायर की गई थी। सिसोदिया 26 फरवरी, 2023 से हिरासत में हैं।

पढ़ें :- दिल्ली में प्रदूषण के चलते लागू हुआ ग्रैप-2: महंगी पार्किंग से लेकर क्या-क्या बदला, जानिए
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...