लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के सआदतगंज इलाके में बीते सोमवार को कार पार्किंग विवाद के दौरान हुए ट्रिपल मर्डर केस (Lucknow Triple Murder Case) में पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा (Police Commissioner Tarun Gaba) ने लापरवाही पर सआदतगंज इंस्पेक्टर संतोष कुमार आर्य (Saadatganj Inspector Santosh Kumar Arya) और कश्मीरी मोहल्ला चौकी इंचार्ज अजय कुमार चौरसिया (Ajay Kumar Chaurasia, In-charge of the Kashmiri Mohalla police outpost) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
पढ़ें :- दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पड़ा भारी, आशुतोष रांका और सौरव दास पांच दिन की न्यायिक हिरासत में
बता दें कि लखनऊ के थाना सआदतगंज स्थित ब्राह्मणी टोला में 26 अक्टूबर को कार पार्किंग के विवाद में हुई अंधाधुंध फायरिंग में 3 लोगों की मौत हो गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने थाना प्रभारी संतोष कुमार आर्य और चौकी प्रभारी अजय कुमार चौरसिया को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पिस्टल और 4 खोखा कारतूस बरामद कर लिए हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत (Judicial custody) में भेजा जा रहा है। वहीं क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया है।
उधर, सआदतगंज ट्रिपल मर्डर केस (Saadatganj Triple Murder Case) में तीनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही उनके घर पहुंचे, इलाके में कोहराम मच गया। अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच परिजनों और रिश्तेदारों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और आक्रोशित लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे हैं।
शांति व्यवस्था के लिए भारी पुलिस बल तैनात
घटना के बाद इलाके में उपजे जनाक्रोश और तनाव को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सआदतगंज इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस अधिकारी मौके पर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और मामले में अन्य आवश्यक विधिक व वैधानिक कार्रवाई तेजी से की जा रही है। बता दें कि लखनऊ के सआदतगंज (नौबस्ता) में कार पार्किंग और चबूतरे के विवाद में पूर्व मर्चेंट नेवी ऑफिसर ऋषभ शुक्ला ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक ही परिवार के तीन लोगों (शिवाजी, शंभू और सुयश तिवारी) की हत्या कर दी थी।
पढ़ें :- नाबालिग से यौन शोषण मामले में उद्योगपति समेत 3 गिरफ्तार, किराए के घर में चल रहा था घिनौना कांड
वारदात के बाद आरोपी हाथ में पिस्टल और मैगजीन लेकर शवों के पास बैठा रहा और मदद के लिए आगे आने वालों को धमकी देता रहा। पुलिस जब आरोपी के घर पहुंची तो वहां गंदगी का अंबार मिला। पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। साथ ही सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। आज तीनों शवों का अंतिम संस्कार किया जाएगा।