1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. नाबालिग से यौन शोषण मामले में उद्योगपति समेत 3 गिरफ्तार, किराए के घर में चल रहा था घिनौना कांड

नाबालिग से यौन शोषण मामले में उद्योगपति समेत 3 गिरफ्तार, किराए के घर में चल रहा था घिनौना कांड

नाबालिग लड़की (Minor Girl) के साथ कथित यौन शोषण  मामले (Sexual Exploitation Case) में उद्योगपति वीरमणी (Industrialist Veermani) , उनकी सहयोगी शांति और शांति के पति महेंद्र चिक्कन को गरिफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक 6 अक्टूबर 2025 को चेन्नई में एक अज्ञात व्यक्ति ने चेन्नई पुलिस (Chennai Police) के एक अधिकारी को शिकायत के साथ एक पेनड्राइव सौंपी थी।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। नाबालिग लड़की (Minor Girl) के साथ कथित यौन शोषण  मामले (Sexual Exploitation Case) में उद्योगपति वीरमणी (Industrialist Veermani) , उनकी सहयोगी शांति और शांति के पति महेंद्र चिक्कन को गरिफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक 6 अक्टूबर 2025 को चेन्नई में एक अज्ञात व्यक्ति ने चेन्नई पुलिस (Chennai Police) के एक अधिकारी को शिकायत के साथ एक पेनड्राइव सौंपी थी। कहा गया कि पेन ड्राइव में एक वीडियो है, जिसमें उद्योगपति वीरमणी (Industrialist Veermani) अपनी सहयोगी शांति के बेडरूम में कथित तौर पर एक नाबालिग लड़की के साथ यौन अपराध (Sexual offense) करते हुए दिख रहे हैं। शिकायत के बाद जब पेन ड्राइव की जांच की गई तो इसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति नाबालिग लड़की के साथ यौन अपराध (Sexual offense)  करता पाया गया।

पढ़ें :- इंस्टाग्राम पर राजा बाबू को हुआ प्यार, बाइक पर घुमाया... लेकिन शादी से इनकार करना पड़ गया भारी

शिकायत के आधार पर चेन्नई पुलिस (Chennai Police) की सेंट्रल क्राइम ब्रांच (Central Crime Branch) ने मामला दर्ज किया। वीडियो की गहनता से जांच हुई तो पता चला कि वीडियो में दिख रहा शख्स चर्चित उद्योगपति वीरमणी (Industrialist Veermani) है। जांच में पुलिस को पता चला कि तेयनमपेट में एक घर किराए पर लिया गया था, जहां कथित तौर पर कई नाबालिग लड़कियों को लाया जाता था। इस घर के देखरेख की जिम्मेदारी वीरमणी ने अपनी सहयोगी शांति और उसके पति महेंद्र चिक्कन को सौंपी थी। इस घर में कई नाबालिग लड़कियों (Minor Girls) के साथ यौन अपराध (Sexual offense) किया गया। इस घर की तलाशी के दौरान कई अहम दस्तावेज और नाबालिग लड़कियों (Minor Girls) और महिलाओं के सामान भी बरामद किए गए।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें अदालत में पेश किया गया। तीनों को न्यायिक हिरासत (Judicial custody) में भेजा गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...