1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. मुजफ्फरनगर में जन्माष्टमी की रात मंदिर गयी नाबालिग से दुष्कर्म, तीन युवकों पर अपहरण और दरिंदगी का आरोप

मुजफ्फरनगर में जन्माष्टमी की रात मंदिर गयी नाबालिग से दुष्कर्म, तीन युवकों पर अपहरण और दरिंदगी का आरोप

मुजफ्फरनगर में जन्माष्टमी के मौके पर एक बेहद गंभीर घटना सामने आई है। मंदिर गई 14 वर्षीय नाबालिग के कथित अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। किशोरी ने अपने बयान में आरोप लगाया है कि युवक ने दो साथियों के साथ मिलकर उसे बहला-फुसलाकर और जबरन अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

By Kalpna Pandey 
Updated Date

UP Crime: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में जन्माष्टमी की रात एक नाबालिग किशोरी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना छपार थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। आरोप है कि 14 वर्षीय किशोरी 4 सितंबर की रात जन्माष्टमी का कार्यक्रम देखने के लिए मंदिर गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी, जिसके बाद परिवार में चिंता बढ़ गई।

पढ़ें :- 'काशी के क्योटो में हुआ चमत्कार, पानी पर चल गयी दो पहिया नाव...' अखिलेश ने वाराणसी में जलभराव पर कसा तंज

परिजनों के मुताबिक,  4 और 5 सितंबर की मध्यरात्रि करीब 12 बजे उनकी बेटी घर पर नहीं मिली। किशोरी के काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर उसकी तलाश शुरू की गई। इसी दौरान परिजनों को घर में रखे मोबाइल फोन से एक नंबर मिला, यह नंबर समीर पुत्र जनाब का था। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर उसे हिरासत में लिया।

 

आरोप है कि तीन युवकों ने किशोरी को कथित तौर पर अपने साथ ले जाकर एक मकान में रखा। यहां उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया गया है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने शिकायत और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पढ़ें :- यूपी चुनाव से पहले मायावती का बड़ा दांव! बसपा नेताओं को GEN-Z व GEN-अल्फा के मुद्दे उठाने का दिया निर्देश

पुलिस अब इस पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। जांच टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किशोरी मंदिर से आरोपियों के साथ कैसे गई और उसे किस परिस्थिति में मकान तक ले जाया गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश भी दे रही है।

वहीं, किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस मामले से जुड़े साक्ष्यों और बयानों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जन्माष्टमी जैसे धार्मिक पर्व के दौरान सामने आई इस घटना से इलाके में भी चर्चा का माहौल है। परिवार घटना के बाद से परेशान है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है।

फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी और जांच के दौरान सामने आने वाले अन्य तथ्यों पर सभी की नजर बनी हुई है।

पढ़ें :- MP के सागर जिले में जहरीली शराब पीने से अब तक 9 लोगों की मौत, एक दर्जन से ज्यादा भर्ती, CM ने जांच के दिये आदेश
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...