1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. लड़की ने डेट पर बुलाया, रेस्टोरेंट पहुंचते ही 21 हजार का बिल थमाया, पैसे देने से इनकार किया तो हुई पिटाई

लड़की ने डेट पर बुलाया, रेस्टोरेंट पहुंचते ही 21 हजार का बिल थमाया, पैसे देने से इनकार किया तो हुई पिटाई

‘लड़की का चक्कर बाबू भैया…’ ये कहावत तो आपने कई बार सुनी होगी, लेकिन दिल्ली की ये कहानी सुनकर शायद अगली बार डेट पर जाने से पहले दो बार सोचना पड़े! एक जनाब की WhatsApp पर एक लड़की से दोस्ती हुई, फिर मिलने का न्योता मिला और युवक पहुंच गया डेट पर। लेकिन वहां पहुंचते ही ऐसा कुछ हुआ कि उसके होश उड़ गये।

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Online Dating Fraud: दिल्ली में ऑनलाइन बातचीत के बाद डेट पर मिलने पहुंचे एक युवक के साथ कथित ठगी और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला ने पहले वॉट्सऐप के जरिए युवक से संपर्क किया और बातचीत के बाद उसे मिलने के लिए बुलाया। युवक जब तय जगह पर पहुंचा तो महिला उसे कड़कड़डूमा इलाके के एक रेस्टोरेंट में ले गई। कुछ देर बाद युवक के सामने करीब 21 हजार रुपये का बिल रख दिया गया।

पढ़ें :- CJP के प्रदर्शन में क्यों नहीं पहुंचे सोनम वांगचुक? वीडियो जारी कर बताई वजह

युवक का कहना है कि उसने बिल में लिखी रकम को लेकर सवाल किया, क्योंकि उसके मुताबिक उसने इतनी कीमत का खाना ऑर्डर नहीं किया था। जब उसने भुगतान करने से इनकार किया तो रेस्टोरेंट के स्टाफ और बाउंसरों ने उसके साथ कथित तौर पर मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित के मुताबिक, इस दौरान उससे करीब 24 हजार रुपये जबरन ले लिए गए और इसके बाद उससे 25 हजार रुपये और देने की मांग की गई।

किसी तरह वहां से निकलने के बाद युवक आनंद विहार थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने रेस्टोरेंट और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें रेस्टोरेंट का बाउंसर अमन गुर्जर और कथित तौर पर इस पूरे मामले से जुड़ा मोहम्मद अरशदुल्लाह आलम शामिल है।

पुलिस अब उस महिला की तलाश कर रही है, जिसने युवक से संपर्क कर उसे मिलने के लिए बुलाया था। मामले की जांच जारी है। यह घटना ऑनलाइन डेटिंग या सोशल मीडिया के जरिए अनजान लोगों से मिलने के दौरान सतर्क रहने की जरूरत भी दिखाती है।

पढ़ें :- दिल्ली में प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, CJP नेताओं पर कड़ी नजर
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...