Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow: महिला बॉस के साथ पत्नी कर रही थी रहने की जिद तो पति ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

Lucknow: महिला बॉस के साथ पत्नी कर रही थी रहने की जिद तो पति ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lucknow: लखनऊ (Lucknow) के गोमतीनगर (gomtinagar) क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर पत्नी की अपनी महिला बॉस के साथ रहने की जिद से परेशान एक पति ने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने जांच किया तो मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ था, जिसमें उसने अपने दर्द बयां किया था। वहीं, पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें :- नौतनवा:विधायक ऋषि त्रिपाठी के प्रयास से बनेगा खनुआ के डंडा नाले पर बड़ी पुल,ग्रामीणों में ख़ुशी

मामला गोमतीनगर थाना (gomtinagar police station) क्षेत्र के विरामखंड क्षेत्र का है, जहां पर कृष्ण कुमार अग्रवाल के बेटे निलिख (40) परचून की दुकान चलाते थे। कृष्ण कुमार ने बताया कि निखिल का विवाह गौतमपल्ली क्षेत्र में स्थित मार्टिनपुरवा में रहने वाली अंजू गुप्ता के साथ 2012 में हुआ था। निखिल की एक सात वर्षीय बेटी है।

उन्होंने बताया कि कुछ दिनों से अंजू एक समाज सेविका के साथ काम कर रही थी, जिसके बाद वो अक्सर अपनी महिला बॉस के साथ रहने की जिद करती थी। साथ ही उसका निखिल से लगाव भी कम हो गया था। इसको लेकर ​दोनों के बीच विवाद भी हुआ। कृष्ण कुमार ने बताया कि शनिवार को अंजू अपनी महिला बॉस के साथ रहने की जिद करने लगी थी।

इसको लेकर उनके बीच विवाद हुआ था। इसके बाद निखिल ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया। सूचना के बाद पहुंचे पुलिसकर्मी अंजू को समझाकर चले गए। महिला बॉस के साथ रहने को लेकर रविवार को भी विवाद शुरू हो गया। बात न मानने पर वह जहर खाने की धमकी देने लगी। सूचना पर फिर पुलिस पहुंची। अंजू की मां नीलम भी आ गई।

सभी लोगों ने अंजू को समझाने का प्रयास किया मगर वह नहीं मानी। इस पर नीलम अपनी बेटी अंजू और नातिन को साथ लेकर चली गई। उन्होंने बताया कि बीती रात वो प्रथम तल स्थित अपने कमरे में चला गया। मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे मां ने निखिल को जगाने के लिए कॉल की मगर फोन नहीं उठा। कृष्णकुमार उसके कमरे में गए तो वह फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस को जांच में एक सुसाइड नोट मिला है।

पढ़ें :- Tirupati Laddoos : तिरुमला तिरुपति मंदिर के लड्डू में बीफ फैट-फिश ऑयल, नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड के टेस्ट में कंफर्म

महिला बॉस पर गंभीर आरोप
बताया जा रहा है कि सुसाइड नोट में अंजू की महिला बॉस पर गंभीर आरोप है। आरोप है कि वो प्रॉपर्टी के धंधे की आड़ में गलत काम भी करती है। निखिल के परिवारीजनों ने भी अंजू व उसकी महिला बॉस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement