Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. मध्यप्रदेश ने 71 साल बाद घरेलू क्रिकेट में रचा इतिहास, 41 बार की चैंपियन मुंबई को हराकर पहली बार जीता रणजी खिताब

मध्यप्रदेश ने 71 साल बाद घरेलू क्रिकेट में रचा इतिहास, 41 बार की चैंपियन मुंबई को हराकर पहली बार जीता रणजी खिताब

By संतोष सिंह 
Updated Date

बेंगलुरु । भारत के  बेंगलुरु शहर में खेले गए घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी को नया चैंपियन रविवार को मिल गया है। फाइनल मुकाबले में मध्य प्रदेश ने 41 बार की चैंपियन मुंबई को छह विकेट से हराकर पहली बार खिताब जीत लिया है।

पढ़ें :- कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ...महाराष्ट्र में बोले PM मोदी

पिछले कुछ सालों में देश में एक के बाद एक नई शक्तिशाली टीमें उभर कर सामने आ रही हैं। मध्य प्रदेश की खिताबी जीत भी इस फैक्ट की तस्दीक करती है। 2014-15 से अब तक 8 सीजन में 6 अलग-अलग टीमों ने खिताब जीते हैं।

मैच के आखिरी दिन मुंबई की दूसरी पारी 269 रन के स्कोर पर सिमट गई। इस तरह मध्य प्रदेश को जीत के लिए 108 रन का टारगेट मिला, जिसे उसने चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। पहली पारी में मुंबई ने 374 रन बनाए थे। जिसके जवाब में मध्यप्रदेश ने 536 रन बनाते हुए 162 रन की बढ़त हासिल की थी।

पहली पारी में बढ़त बनाई फिर जीत  हासिल की

मध्य प्रदेश ने मुंबई की पहली पारी के 374 रन के स्कोर के जवाब में 536 रन बनाकर अपना एक हाथ ट्रॉफी पर पहले ही रख दिया था। नियमों के मुताबिक अगर फाइनल ड्रॉ होता है, तो पहली पारी में बढ़त हासिल करने वाली टीम विजेता बनती है। हालांकि, मध्य प्रदेश ने इतने से संतोष नहीं किया और आखिरी दिन सात विकेट से हासिल कर खुद को इस ट्रॉफी का सच्चा हकदार साबित किया।

पढ़ें :- पीएम मोदी फिर मौका मिला तो ये संविधान बदलेंगे और लोकतंत्र को कमजोर करेंगे : प्रियंका गांधी

तीन बल्लेबाजों के जमाया शतक, गेंदबाजों ने भी किया कमाल

फाइनल में मध्य प्रदेश की ओर से तीन बल्लेबाजों यश दुबे (133 रन), शुभम शर्मा (116 रन) और रजत पाटीदार (122 रन) ने शतक जमाए। MP के गेंदबाजों ने अपना योगदान बखूबी दिया। गौरव यादव ने मैच में 6 विकेट लिए। कुमार कार्तिकेय के साथ पांच सफलता लगी। बाकी गेंदबाजों ने भी उनका भरपूर सहयोग किया।

बड़े स्कोर में इन शतकवीरों का रहा योगदान

मुंबई की पहली पारी के 374 रन के जवाब में मध्यप्रदेश ने 536 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। यश दुबे और शुभम शर्मा और रजत पाटीदार ने शतकीय पारियां खेलीं। दूसरे विकेट के लिए शुभम शर्मा और यश दुबे ने 222 रन की साझेदारी कर मध्यप्रदेश को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया शुभम शर्मा 116 रन बनाकर आउट हुए। यश दुबे ने 133 और रजत पाटीदार ने 122 रन की पारी खेली।

मुंबई के लिए तुषार देशपांडे ने तीन विकेट और सम्स मुलानी ने पांच विकेट लिए थे, जबकि मोहित अवस्थी को दो विकेट मिले।

पढ़ें :- RSS-BJP देश को बर्बाद करना चाहते हैं, जनता देश में फैले अन्याय और तानाशाही से अब तंग आ चुकी है : मल्लिकार्जुन खड़गे
Advertisement