Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Magha Purnima-Ravi Pushya Nakshatra 2023 : माघ पूर्णिमा पर बन रहा ये ​विशेष योग, हो सकती है धन-धान्य में वृद्धि

Magha Purnima-Ravi Pushya Nakshatra 2023 : माघ पूर्णिमा पर बन रहा ये ​विशेष योग, हो सकती है धन-धान्य में वृद्धि

By अनूप कुमार 
Updated Date

Magha Purnima – Ravi Pushya Nakshatra 2023 : सनातन धर्म में माघ पूर्णिमा को विशेष शुभ, फलदायी माना जाता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने  और दान देने से सर्व मनोकामना पूर्ण होती है। इस बार इस पवित्र दिन रवि पुष्य नक्षत्र योग भी बन रहा है।  इस नक्षत्र में खरीदारी करना बहुत ही शुभ माना जाता है। पुष्य नक्षत्र (pushya nakshatra) को सभी नक्षत्रों का राजा कहा गया है। इस नक्षत्र में खरीदी की गई कोई भी वस्तु लंबे समय तक उपयोगी रहती है तथा शुभ फल प्रदान करती है।

पढ़ें :- Varuthini Ekadashi : वरुथिनी एकादशी व्रत करने से सभी पाप भी मिट जाते है, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग 2023 के अनुसार, माघ पूर्णिमा इस साल 5 फरवरी को है। तिथि 4 फरवरी, 2023 को रात 09:29 बजे शुरू होगी और 5 फरवरी, 2023 को रात 11:58 बजे समाप्त होगी।रवि पुष्य नक्षत्र योग की शुरुआत 4 फरवरी 2023 को सुबह 9 बजकर 17 मिनट से होगी और इसकी समाप्ति 5 फरवरी 2023 को दोपहर 12 बजकर 13 मिनट पर होगी। वैदिक ज्योतिष के अनुसार सभी 27 नक्षत्रों में 8वें स्थान पर पुष्य नक्षत्र आता है। यह बहुत ही शुभ नक्षत्र माना गया है। जब यह नक्षत्र रविवार के दिन आता है, तो वार और नक्षत्र के संयोग से जो योग बनता है, उसे रवि पुष्य योग कहते हैं।

Advertisement