1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. Soybean Chili Recipe: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है सोयाबीन चिली, बड़े ही नहीं बच्चे भी कहेंगे वाह

Soybean Chili Recipe: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है सोयाबीन चिली, बड़े ही नहीं बच्चे भी कहेंगे वाह

कोई भी चटपटी चीज देख किसी का भी मन चल सकता है। बाजार हो या घर सब जगह लोगों की नजर खाने की ऐसी चीज पर ही रहती है। हालांकि इन्हें स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से ठीक नहीं माना जाता। आज हम आपको एक ऐसी डिश बताने जा रहे हैं जो चटपटी तो है, लेकिन आपकी हेल्थ का भी ख्याल रखेगी। यहां हम बात कर रहे हैं सोयाबीन चिली की।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Soybean Chili Recipe: कोई भी चटपटी चीज देख किसी का भी मन चल सकता है। बाजार हो या घर सब जगह लोगों की नजर खाने की ऐसी चीज पर ही रहती है। हालांकि इन्हें स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से ठीक नहीं माना जाता। आज हम आपको एक ऐसी डिश बताने जा रहे हैं जो चटपटी तो है, लेकिन आपकी हेल्थ का भी ख्याल रखेगी। यहां हम बात कर रहे हैं सोयाबीन चिली की।

पढ़ें :- छठ पूजा में सुहागिन महिलाएं नाक से मांग तक क्यों लगाती हैं सिंदूर? लंबा सिंदूर लगाने से बढ़ती है पति की उम्र, जानें मान्यता

सोयाबीन को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई सब्जियां डाली जा सकती हैं। आप घर आए मेहमानों के लिए भी आसानी से ये डिश तैयार कर सकते हैं। बहुत से लोग सोयाबीन का पुलाव या सब्जी को प्राथमिकता देते हैं, लेकिन हमारा मानना है कि आप एक बार सोयाबीन चिली आजमाकर देखें फिर आप जान जाएंगे कि यह किसी से कम नहीं।

सोयाबीन चिली बनाने की सामग्री

  • 1 कप सोयाबीन
  • 1 कटा हुआ प्याज
  • 2 कटी हुई हरी मिर्च
  • 1 कटी हुई शिमला मिर्च
  • 1 कटा टमाटर आधा कप कटा हुआ हरा प्याज
  • 1 कटी हुई गाजर तेल
  • 1 चम्मच जीरा
  • 2 चम्मच दही
  • 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • आधा चम्मच काली मिर्च
  • 2 चम्मच मक्के का आटा
  • नमक स्वादानुसार
  • 2 चम्मच सोया सॉस
  • 2 चम्मच ग्रीन चिली सॉस
  • 2 चम्मच विनेगर
  • 2 चम्मच बारीक कटा धनिया पत्ता

बनाने की विधि 

सबसे पहले एक पैन लें और उसमें पानी डाल कर गैस पर गरम होने के लिए रखें। इसमें थोड़ा सा नमक डाल दें और सोयाबीन को भिगो दें। इसें 2-3 मिनट तक उबाल लें। फिर गैस बंद कर दें। ठंडा होने पर पानी निचोड़ दें। इसके बाद प्याज, टमाटर और शिमला मिर्चकाट लें। अब हरा प्याज और हरी मिर्च भी काट लें। अब इसमें दही फेंट कर डाल दें। इसमें सोया सॉस, टोमेटो सॉस, अदरक-लहसुन का पेस्ट, काली मिर्च और मक्के का आटा डाल कर मिक्स करें। इसमें थोड़ा सा नमक डालें और मिला लें। अब सोयाबीन को तेल में अच्छे से फ्राई करें। अब एक पैन लें और उसमें तेल और जीरा डालें। फिर उसमें प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च वाला मिश्रण डालें।

पढ़ें :- घर में सुख-समृद्धि के लिए धनतेरस पर ऐसे करें मां लक्ष्मी के साथ कुबेर देव का पूजन, जानें धार्मिक मान्यताएं, शुभ दिशा और मंत्र
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...