Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. महराजगंज: दोमुहान घाट में तैनात महिला एसएसबी जवान के पति ने दो बच्चों की हत्या के बाद की आत्महत्या, इलाके में सनसनी

महराजगंज: दोमुहान घाट में तैनात महिला एसएसबी जवान के पति ने दो बच्चों की हत्या के बाद की आत्महत्या, इलाके में सनसनी

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा कस्बे के गांधीनगर मोहल्ले में रविवार को एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक पिता ने अपने ही दो मासूम बच्चों की हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस और एसएसबी के अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए।

पढ़ें :- टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ने किया संन्यास ऐलान, फैंस हुए अचंभित

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरेश कुमार, पुत्र मन्नू राम, निवासी मिर्जापुर थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर, अपनी पत्नी बंदना और दो बच्चों के साथ नौतनवा कस्बे के गांधीनगर में किराए के मकान में रहता था। उसकी पत्नी बंदना एसएसबी में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत है।

पहले बच्चों की हत्या, फिर खुद कर ली आत्महत्या

बताया जा रहा है कि रविवार सुबह बंदना ड्यूटी पर चली गई थी। इसी दौरान घर में अकेले रहे अमरेश कुमार ने अपनी साढ़े तीन वर्षीय बेटी कंचन को खिड़की की ग्रिल से फंदा लगाकर मार डाला। इसके बाद अपने ढाई वर्षीय बेटे अमरेंद्र कुमार का गला दबाकर उसकी भी हत्या कर दी।

सूत्रों के अनुसार बच्चों की हत्या करने के बाद अमरेश ने पहले अपनी कलाई की नस काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पत्नी घबराकर घर की ओर रवाना हुई, लेकिन उसके पहुंचने से पहले ही अमरेश ने कमरे में छत की कुंडी से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

पढ़ें :- दिनेश फलाहारी बाबा, बोले- आशुतोष है हिस्ट्रीशीटर, 106 लोगों को फर्जी फंसा चुका

दीवार पर लिखे संदेश से उठे कई सवाल

बताया जा रहा है कि घटना से पहले अमरेश कुमार ने घर की दीवार पर कुछ बातें लिखी थीं। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से बातचीत को लेकर वह मानसिक रूप से परेशान था। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी इस संबंध में कोई स्पष्ट निष्कर्ष नहीं निकला है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर एडिशनल एसपी सिद्धार्थ, तहसीलदार कर्ण सिंह, सीओ अंकुर गौतम और थाना प्रभारी पुरुषोत्तम राव समेत पुलिस और एसएसबी के अधिकारी मौजूद रहे। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्यों का संकलन किया।

पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पढ़ें :- आशुतोष, बोले- हमलावर ने कहा कि नाक काटकर शंकराचार्य के चरणों में है चढ़ाना

इस संबंध में एडिशनल एसपी सिद्धार्थ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। फोरेंसिक टीम द्वारा मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं और पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Advertisement