Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. MAHARAJGANJ:बड़ी संख्या में पुरुष सेक्स ट्वाय, उत्तेजक टॉफी बरामद

MAHARAJGANJ:बड़ी संख्या में पुरुष सेक्स ट्वाय, उत्तेजक टॉफी बरामद

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: भारत-नेपाल के बॉर्डर पर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान बड़ी संख्या में पुरुष सेक्स इस्तेमाल के लिए खिलौना बरामद किया है।

पढ़ें :- जांच में सामने आएगी इस फर्जी केस की सच्चाई...कोर्ट के आदेश के बाद बोले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक महाराजगंज के दिशा निर्देश पर भारत नेपाल सीमा पर मादक पदार्थ, अवैध तस्करी रोकने के लिए चल रहे घर पकड़ अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष सोनौली की अध्यक्षता में गठित टीम ने सोनौली कोतवाली क्षेत्र के पुलिस चौकी खंनुआ ,और एसएसबी की संयुक्त टीम ने खंनुआ सरहद के पास बने एक टीन सेड की घेराबंदी कर 50 कार्टून हुमन सेक्स ट्वाय व 6 कार्टून में रंग बिरंगी सेक्स उत्तेजक टाफी, दो कार्टून चिप्स छिपा कर रखा गया बरामद कर किया।

बरामद हुमन सेक्स टॉय की कीमत लाखों में आकी गई है।

इस संबंध में थाना अध्यक्ष सोनौली अभिषेक सिंह ने बताया कि तहसीलदार नौतनवा सौरभ श्रीवास्तव, पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवा जयप्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में भारत नेपाल सीमा के खनुआ में स्थित छोटेलाल के गोदाम पर छापेमारी कर लाखों के सेक्स ट्वाय सहित टाफी और चिप्स बरामद किए गए है।

बरमद सामान सीज कर कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है।

पढ़ें :- सेमीकंडक्टर यूनिट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, बोले-आज भारत विकसित होने के लक्ष्य पर बहुत तेजी से कर रहा काम

पुरुष इस्तेमाल के सेक्स ट्वाय की बारामदगी सीमावर्ती क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दे की सोनौली बॉर्डर पर यह पहली बरामदगी है.

Advertisement