Pardaphash news Sonauli Maharajganj :: सोनौली कस्बे में आज विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा कई घरों पर छापेमारी कर उनके विद्युत कनेक्शन मीटर की जांच की गई जिसको लेकर स्थानीय लोगों में विद्युत विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
खबरों के मुताबिक आज शनिवार की दोपहर को सोनौली नगर पंचायत के विद्युत विभाग के जेई एक टीम बनाकर सोनौली कस्बे के प्रतिष्ठित व्यक्तियों के घरो में पहुंचकर एक तरह की छापेमारी करते हुए विद्युत कनेक्शन और मीटर की सघन जांच किया। विद्युत विभाग के स्थानीय अधिकारियों के औचक जांच से लोगों में काफी आक्रोश है।
स्थानीय लोगों का कहना है की विद्युत विभाग के कुछ अधिकारी सरकार को बदनाम करने के लिए सरकार के दिशा निर्देशों का उल्लंघन कर जबरिया मीटर की जांच कर रहे हैं।
बताया गया है कि सरकार का निर्देश है कि 15 जुलाई तक विद्युत विभाग द्वारा किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
विद्युत को लेकर किसी भी व्यापारी या आम नागरिक को बिना वजह परेशान नहीं किया जाएगा। लेकिन सोनौली नगर पंचायत में सरकार के मनसा के विपरीत अभियान चल रहा है।
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
सोनौली नगर में गर्मी को लेकर विद्युत आपूर्ति बार-बार बाधित होने से दुखी वार्ड नंबर 13 के सभासद प्रदीप नायक ने विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायत कर लोकल फॉल्ट दूर करने की बात कही गयी थी.जिससे छुब्द होकर स्थानीय अधिकारी सोनौली के व्यापारियों को परेशान करते हुए सरकार को बदनाम करने का एक कोशिश कर रहे हैं। उन्होने कहा कि इनकी शिकायत उच्चाअधिकारियों से की जाएगी।