Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video- आम तोड़ने पर पति-पत्नि ने मासूम के हाथ-पैर बांधकर की पिटाई, पुलिस ने दर्ज किया FIR

Video- आम तोड़ने पर पति-पत्नि ने मासूम के हाथ-पैर बांधकर की पिटाई, पुलिस ने दर्ज किया FIR

By Harsh 
Updated Date

महाराजगंज:  उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के चौक क्षेत्र से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। नगर पंचायत चौक के पंडित दीनदयाल नगर में एक मासूम बच्चे को आम तोड़ने के मामूली आरोप में अमानवीय सजा दी गई। बच्चे के हाथ-पैर बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। हालांकि वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पढ़ें :- महोबा: मां ने गांजे के लिए 60 रुपये नहीं दिए तो, बेटे ने धारदा​र ​हथियार से हत्या कर दी

आम तोड़ते देख भड़के दंपति

पढ़ें :- अमरोहा में दारोगा, सिपाही और CRPF जवानों पर युवती से गैंगरेप का आरोप, अखिलेश बोले- जिसका शासन ही अपराध पर टिका हो, उसकी पुलिस भी हो जाती है भ्रष्ट

जानकारी के मुताबिक, बच्चा पास के एक पेड़ से आम तोड़ रहा था। पेड़ की मालकिन और उसके पति ने जब बच्चे को आम तोड़ते देखा तो दोनों गुस्से में आग-बबूला हो गए। आरोप है कि पति-पत्नी ने मिलकर बच्चे को पकड़ लिया और उसके हाथ पीछे बांध दिए। इतना ही नहीं, उसके पैर भी बांध दिए गए।

दर्द से चीखता रहा बच्चा

इसके बाद दंपति ने मासूम की बेरहमी से पिटाई की। बच्चा दर्द से चीखता-चिल्लाता रहा, लेकिन आरोपियों का दिल नहीं पसीजा। यह दृश्य देखकर आसपास के लोग भी हैरान रह गए। घटना के दौरान किसी ने पूरी वारदात का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होते ही मामला तेजी से फैल गया और पुलिस तक पहुंच गया।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की। पीड़ित बच्चे और उसके परिजनों के बयान दर्ज किए गए। इसके बाद आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें :- कासगंज में ट्यूबवेल की छत पर मिला युवती का शव, रात से थी लापता; गला काटकर हत्या का आरोप
Advertisement