Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Maharashtra Road Accident: महाराष्ट्र के बीड नगर हाइवे पर दो हादसों में 10 लोगों की मौत, कई लोग घायल

Maharashtra Road Accident: महाराष्ट्र के बीड नगर हाइवे पर दो हादसों में 10 लोगों की मौत, कई लोग घायल

By Abhimanyu 
Updated Date

Maharashtra Road Accident: महाराष्ट्र के बीड नगर हाइवे पर दो सड़क हादसे हुए हैं। जिसमें कुल 10 लोगों के मारे जाने की खबर है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। पहला हादसा बुधवार रात करीब 11:30 बजे आष्टी धामनगांव से अहमदनगर के रास्ते में हुआ। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और कई यात्री घायल हो गए।

पढ़ें :- 'ऊपरी लेन से नीचे वाली सड़क पर उल्टी गिरी कार,' मसूरी घूमने आए पांच छात्रों की दर्दनाक मौत

जानकारी के मुताबिक आष्टी तालुका की अंभोरा सीमा में दौलावडगांव शिवरात में दत्त मंदिर के पास रात करीब 11:30 बजे एक ट्रक और एंबुलेंस की टक्कर हो गई। इस हादसे में एंबुलेंस ड्राइवर समेत चार लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्तिगंभीर रूप से घायल हैं। उसे मैक केयर हॉस्पिटल अहमदनगर में भर्ती कराया गया है।

दूसरा हादसा बीड़नगर स्टेट हाइवे पर दौलावडगांव के पास सुबह 6 बजे हुआ। यहां मुंबई जा रही बस पलट गई। इस हादसे में छह यात्रियों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर जामखेड और आष्टी पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

Advertisement