नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2027 (IPL 2027) का मंगलवार (17 नवंबर) को रिटेंशन लिस्ट जारी होने से पहले महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास ले लिया। महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) अब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए नए अवतार में नजर आएंगे। IPL 2027 से पहले फ्रेंचाइजी ने धोनी को टीम का मेंटर (Team Mentor) नियुक्त किया है। CSK ने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है। इसके साथ ही धोनी के बतौर खिलाड़ी करियर पर भी विराम लग गया है।
पढ़ें :- अब किसे चुनेंगी काव्या मारन? IPL 2027 से ट्रेविस हेड और पैट कमिंस बाहर, इस धुरंधर पर होगी SRH की नजर
OFFICIAL ANNOUNCEMENT
A once-in-a-lifetime player.
A new role. A bond that lasts forever
Mahendra Singh Dhoni takes charge as the Team Mentor of Chennai Super Kings!
पढ़ें :- IPL 2027 Retention : महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2027 में खेलेंगे या लेंगे संन्यास, CSK के ताजा वीडियो से छिड़ी बहस
Through countless victories, challenging times, and memories that will stay in our hearts forever, MS has been at the heart of our journey from the very beginning.
From leading us to glory to guiding the next generation of Super Kings, Thala will always be a part of our identity. And Chennai will always be his home.
Read more : https://t.co/YKsoHYE51A
#WhistlePodu
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) November 17, 2026
पढ़ें :- IPL 2027 : मुंबई इंडियंस को मिला नया हेड कोच, महेला जयवर्धने के बाद किरोन पोलार्ड संभालेंगे जिम्मेदारी
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने ऐलान में कहा कि धोनी इस नई भूमिका के साथ एक नए अध्याय (New Chapter) की शुरुआत करेंगे। यानी अब वह खिलाड़ी के तौर पर नहीं, बल्कि टीम में मेंटर की जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आएंगे। धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स का रिश्ता बेहद खास रहा है। उनकी कप्तानी में टीम ने कई यादगार सफलताएं हासिल की हैं। अब IPL 2027 में धोनी की भूमिका बदलने जा रही है। वह टीम के खिलाड़ियों और फ्रेंचाइजी के साथ मेंटर के तौर पर जुड़ेंगे।
धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच आईपीएल खिताब जीते। वह 5,314 रनों के साथ टीम के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे और 272 मैचों में खेलकर सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने। 45 वर्षीय धोनी 2026 में एक भी मैच नहीं खेले थे। धोनी के लगातार शानदार प्रदर्शन को इस चौंकाने वाले आंकड़े से समझा जा सकता है कि 2014 तक आईपीएल का कोई भी ऐसा फाइनल नहीं हुआ जिसमें भारत के पूर्व कप्तान धोनी शामिल न रहे हों। आईपीएल के पहले ही सीजन में धोनी की ‘सुपर किंग्स’ फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन उन्हें राजस्थान रॉयल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा और टीम उपविजेता रही।