Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Mahindra & Mahindra  :  इस ऑटो कंपनी ने दिल्ली-NCR में बढ़ाया After Sales Services नेटवर्क, मिलेंगी डोर स्टेप EV सुविधाएं

Mahindra & Mahindra  :  इस ऑटो कंपनी ने दिल्ली-NCR में बढ़ाया After Sales Services नेटवर्क, मिलेंगी डोर स्टेप EV सुविधाएं

By अनूप कुमार 
Updated Date

 Mahindra & Mahindra : देश की दिग्गज ऑटो मैन्युफैक्चरिंग कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने ग्राहकों को ध्यान में रख कर खास ऐलान किया है। कंपनी ने अपनी आफ्टर सेल्स सर्विसेज (After Sales Services) को बड़े स्तर पर बढ़ाने का ऐलान किया है। बता दें कि सोशल मीडिया पर कंपनी की सर्विस को लेकर लगातार शिकायतें आ रही थी। लेकिन अब कंपनी ने ये ऐलान कर अपने कंज्यूमर की संतुष्टि पर फोकस कर रही है। कंपनी का ये कदम कंपनी की कस्टमर-सेंट्रिक रणनीति (Customer-Centric Strategy) और बेहतर कस्टमर एक्सपीरियंस पर फोकस को दिखाता है। इस एक्सपेंशन के तहत स्किल डेवलपमेंट, नेटवर्क विस्तार और सर्विस रीच को और मजबूत किया जाएगा।

पढ़ें :- Luxury MPV : अश्नीर ग्रोवर ने खरीदी शानदार MG M9 लग्जरी इलेक्ट्रिक MPV, जानिए इस कार की खासियत?

इस ऐलान के तहत महिंद्रा ने 26,000 वर्ग फुट का अत्याधुनिक Mahindra Institute of Learning Excellence सेंटर स्थापित किया है। ये सेंटर कंपनी की कैपेबिलिटी-बिल्डिंग (Capability-building) पहल का नेतृत्व करेगा।

eVan सर्विस
महिंद्रा दिल्ली-NCR में कई डेडिकेटेड इलेक्ट्रिक वैन (eVan – Electric Vehicle Assistance Network) तैनात कर रही है। ये मोबाइल सर्विस यूनिट्स खास तौर पर महिंद्रा इलेक्ट्रिक SUV ग्राहकों के लिए डिजाइन की गई हैं।

इन eVans के जरिए ग्राहकों को घर बैठे कई सुविधाएं मिलेंगी, जिनमें शामिल हैं:

पीरियॉडिक मेंटेनेंस
कार वॉशिंग
छोटे-मोटे रिपेयर सपोर्ट
इन eVans में बैटरी पैक के साथ चार्जर, हाइड्रोलिक सिजर लिफ्ट, व्हील बैलेंसर और कार केयर से जुड़ी सुविधाएं भी दी गई हैं। कंपनी आने वाले दिनों में अन्य प्रमुख शहरों में भी eVan सर्विस को विस्तार देने और नई eVans जोड़ने की योजना बना रही है।

पढ़ें :- Mahindra B07 800KM रेंज वाली इलेक्ट्रिक SUV की धांसू एंट्री से मचेगा धमाल, जानिए खूबियां

टर्नअराउंड
महिंद्रा ने दिल्ली-NCR में अपने सर्विस नेटवर्क को और मजबूत करते हुए 5 नए सर्विस टचपॉइंट्स की शुरुआत की है। इन नए टचपॉइंट्स के जुड़ने से कंपनी की सर्विस क्षमता करीब 70 वर्किंग बे के बराबर बढ़ जाएगी, जिससे ग्राहकों को समय पर सर्विस और तेज टर्नअराउंड मिलेगा।

Advertisement