Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mainpuri by-election 2022: मैनपुरी उपचुनाव में BSP की बड़ी कार्रवाई, पांच नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

Mainpuri by-election 2022: मैनपुरी उपचुनाव में BSP की बड़ी कार्रवाई, पांच नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

By शिव मौर्या 
Updated Date

Mainpuri by-election 2022: मैनपुरी उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। उपचुनाव से पहले बसपा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। निष्कासित किये गये इन नेताओ में चार पदाधिकारी भी शामिल है। बताया जा रहा है कि मैनपुरी उपचुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में इन नेताओं पर कार्रवाई की गई है।

पढ़ें :- MAHARAJGANJ:घरेलू विद्युत कनेक्शन पर छापेमारी,व्यापारियों में आक्रोश

मैनपुरी लोकसभा सीट पर पांच दिसंबर को मतदान होगा। इस सीट पर बसपा पार्टी की ओर से कोई उम्मीदवार नहीं उतारा गया है। उप चुनाव के दौरान पार्टी के कुछ नेताओं के पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की सूचना बसपा हाईकमान को मिल रही थी। जिसके बाद इस मामले में बसपा जिला यूनिट द्वारा इसकी जांच कराई है। जांच रिपोर्ट के बाद बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कार्रवाई करते हुए पांच नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इसके अलावा मैनपुरी जिले की बसपा जिला इंकाई को भी भंग कर दिया गया है। बसपा के जिला अध्यक्ष प्रेमचंद शाक्य के अनुसार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर जिला अध्यक्ष को छोड़कर पूरी जिला इंकाई को भंग किया गया है।

इन नेताओ को किया गया निष्कासित
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने जांच रिपोर्ट के बाद पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सैनी, भोगांव विधानसभा सीट के पूर्व प्रत्याशी सुरेन्द्र यादव, आगरा जोन इंचार्ज दीपक और मनीष, जिला महासचिव संजय सिंह को पार्टी से निष्कासित किया है।

रिपोर्ट—सचिन

 

पढ़ें :- UP News : सीएम योगी, बोले- जो बैलेट पेपर लूटने का काम करते थे, वो EVM पर उठा रहे हैं सवाल
Advertisement