Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mainpuri by-election 2022: डिंपल यादव के लिए चुनाव प्रचार करेंगे धंनजय सिंह, बदलेंगे सियासी समीकरण

Mainpuri by-election 2022: डिंपल यादव के लिए चुनाव प्रचार करेंगे धंनजय सिंह, बदलेंगे सियासी समीकरण

By शिव मौर्या 
Updated Date

Mainpuri by-election 2022: मैनपुरी उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। समाजवादी पार्टी के सभी दिग्गज नेता डिंपल यादव (dimple yadav) के चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। शिवपाल यादव ने भी प्रचार की कमान संभाल ली है। इस बीच ​पूर्व सांसद धनंजय सिंह के भी डिंपल यादव के प्रचार में उतरने की बात सामने आई है। इस संबंध में जनता दल यूनाइटेड ने समर्थन पत्र जारी कर दिया है।

पढ़ें :- Bahraich News: घाघरा नदी में नहाने गए तीन युवकों की डूबकर मौत,बहन की विदाई करवाने आए थे तप्पेसिपाह

पूर्व सांसद धनंजय सिंह  (Dhananjay Singh) के साथ केसी त्यागी भी मैनपुरी में प्रचार करेंगे। मैनपुरी में धनंजय सिंह (Dhananjay Singh) की उपस्थिति के साथ ही पूर्वांचल का सियासी समीकरण भी बदल सकता है। जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने जारी पत्र में बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पूर्व सांसद धनंजय सिंह मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव के समर्थन में जनसभा करेंगे।

पूर्वांचल में बदलेगा सियासी समीकरण
मैनपुरी उपचुनाव में धनंजय सिंह (Dhananjay Singh) की उपस्थिति के बाद पूर्वांचल का सियासी समीकरण बदल जाएगा। दरअसल, अभी तक धनंयज सिंह समाजवादी पार्टी के निशाने पर रहते थे लेकिन अब वो समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डिंपल यादव का चुनाव प्रचार करेंगे।

Advertisement