Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Mainpuri by-election result: मैनपुरी में डिंपल यादव ने बनाई बड़ी बढ़त, भाजपा प्रत्याशी पिछड़े

Mainpuri by-election result: मैनपुरी में डिंपल यादव ने बनाई बड़ी बढ़त, भाजपा प्रत्याशी पिछड़े

By शिव मौर्या 
Updated Date

Mainpuri by-election result: मैनपुरी लोकसभा चुनाव के बाद आज वोटों की गिनती शुरू हो गयी है। शुरूआती रूझानों में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डिंपल यादव ने बढ़त बना ली है। शुरूआती रूझानों को देखकर साफ लगता है कि डिंपल यादव मैनपुरी से बड़ी जीत दर्ज करेंगी। चुनाव परिणाम देर शाम तक घोषित होने की उम्मीद है।

पढ़ें :- Loksabha Election 2024 : कांग्रेस ने बेरोजगारी मुद्दे पर फोकस करते हुए, देश के युवाओं के लिए ​पेश किया बड़ा विजन

बता दें कि, मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद ये सीट खाली हुई थी। यहां से समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव को चुनावी मैदानी में उतारा था। बता दें कि, शिवपाल यादव के विधानसभा क्षेत्र जसवंतनगर में सपा को बड़ी बढ़त मिली है। यहां आठवें राउंड के बाद डिंपल यादव 21 हजार से अधिक वोटों से आगे हैं। डिंपल को 36664 और भाजपा के रघुराज सिंह को 15175 वोट मिले हैं।

Advertisement