Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव के इस वादे पर मैथिली ठाकुर ने कसा तंज़ , कहा ‘जादू’ ये तो मुझे समझ ……

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव के इस वादे पर मैथिली ठाकुर ने कसा तंज़ , कहा ‘जादू’ ये तो मुझे समझ ……

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

बिहार विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियां अपनी अपनी तरफ से काफी दावे कर रही हैं।वहीं विपक्षी महागठबंधन की ओर से जारी घोषणा पत्र में वादा किया गया है कि उनकी सरकार बनने पर हर घर में सरकारी नौकरी होगी। यानी करोड़ों युवाओं के लिए करोड़ों नौकरियां। अब  तेजस्वी यादव के इस वादे को NDA  ने ‘झूठा’ करार दिया है ।  बीजेपी और जेडीयू नेता नेता तेजस्वी यादव को सवालों के घेरे में खड़ा कर रहे हैं।

पढ़ें :- "गरीब जिंदगी जिएं बेतुका है..." मैथिली ठाकुर की लग्जरी कार पर बवाल, ट्रोलिंग के बीच कंगना रनौत ने दिया करारा जवाब

इसी क्रम में अलीनगर विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार और फेमस सिंगर मैथिली ठाकुर अपनी प्रतिक्रिया देती  हुई नज़र आई हैं । उन्होंने कहा है कि तेजस्वी यादव ने बिहार के लिए करीब 20 करोड़ नौकरी का ऐलान तो कर दिया, लेकिन यह जादू जैसा है, संभव ही नहीं है।

एक चैनल से  बातचीत करते हुए मैथिली ठाकुर ने कहा, “मुझे तो यह समझ नहीं आ रहा है कि हर एक घर में सरकारी नौकरी कैसे मिल सकती है।  सरकार के पास भी सरकारी नौकरियों में लिमिटेशन है।  अगर आप चाहते हैं कि बिहार में नौकरियां या रोजगार आएं, तो फिर इंडस्ट्री सेटअप करनी पड़ेंगी।  बाहर से निवेशकों को लाना होगा, ताकि हमारे क्षेत्र में भी बड़ी इंडस्ट्री लगें और उनके द्वारा युवाओं को रोजगार मिले। ”

तेजस्वी यादव का बयान जादू जैसा, संभव नहीं है‘- मैथिली ठाकुर

मैथिली ठाकुर ने आगे कहा कि, “हमें युवाओं के लिए कौशल विकास के लिए अभियान चलाने होंगे. यह तो बिल्कुल ही अलग चीज है. वो (तेजस्वी यादव) बोल तो रहे हैं कि हर एक घर में सरकारी नौकरी दिला देंगे, लेकिन यह जादू जैसा है. यह न ही संभव है और न ही वास्तविक.”

पढ़ें :- खेसारी और मैथिली ठाकुर की सीटों पर कौन आगे? जानें- अब तक का रुझान

 

Advertisement