1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. BJP विधायक मैथिली ठाकुर के पिता पर जमीन हथियाने का आरोप, विधानसभा में लालू के शासन की ‘धृतराष्ट्र के हस्तिनापुर’ से की थी तुलना

BJP विधायक मैथिली ठाकुर के पिता पर जमीन हथियाने का आरोप, विधानसभा में लालू के शासन की ‘धृतराष्ट्र के हस्तिनापुर’ से की थी तुलना

Bihar Politics : दरभंगा के अलीनगर से भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर विवादों में घिरती हुई नजर आ रही हैं, क्योंकि ग्रामीणों ने उनके पिता रमेश ठाकुर पर तारडीह प्रखंड के पोखरभिंडा पंचायत में सरकारी जमीन, सार्वजनिक रास्ते, सामूहिक श्राद्धस्थल और निजी भूखंडों पर कथित कब्जे का आरोप लगाया है। अब यह मामला प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) तक अपनी बात पहुंच गया है। ग्रामीणों ने सहयोग पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, विपक्ष भी इसको लेकर भाजपा विधायक पर निशाना साध रहा है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Bihar Politics : दरभंगा के अलीनगर से भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर विवादों में घिरती हुई नजर आ रही हैं, क्योंकि ग्रामीणों ने उनके पिता रमेश ठाकुर पर तारडीह प्रखंड के पोखरभिंडा पंचायत में सरकारी जमीन, सार्वजनिक रास्ते, सामूहिक श्राद्धस्थल और निजी भूखंडों पर कथित कब्जे का आरोप लगाया है। अब यह मामला प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) तक अपनी बात पहुंच गया है। ग्रामीणों ने सहयोग पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, विपक्ष भी इसको लेकर भाजपा विधायक पर निशाना साध रहा है।

पढ़ें :- लालू-सोनिया की मुलाकात ने ताजा की पुरानी यादें, आखिर तीन दशक से क्यों कायम है दोनों का भरोसा

मैथिली ठाकुर के पिता पर ग्रामीणों ने लगाए क्या आरोप? 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भाजपा नेता और लोकगायिका मैथिली ठाकुर के पिता रमेश ठाकुर पर ग्रामीणों का आरोप है कि मामला केवल जमीन की खरीद-बिक्री का नहीं है, बल्कि इससे गांव के सार्वजनिक रास्तों, धार्मिक स्थलों, पूर्वजों की समाधियों और खेतों तक पहुंचने का रास्ता भी प्रभावित हो रहा है। ग्राम देवता तिवारी बाबा स्थान के पास बने सामूहिक श्राद्धस्थल की जमीन पर निर्माण को लेकर सबसे बड़ा विवाद है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह जगह गांव के लोगों के लिए धार्मिक और सामाजिक रूप से महत्वपूर्ण है. ऐसे में यहां निर्माण होने से लोगों की भावनाएं भी जुड़ी हुई हैं।

रमेश ठाकुर पर शशिनाथ मिश्र चौक से वाटरवेज तक जाने वाले सार्वजनिक रास्ते पर भी कब्जे का आरोप लगा है। आरोप है कि यह रास्ता मुख्य सड़क से जुड़ता है और गांव के लोगों को अपने खेतों तक पहुंचने में मदद करता है। इस रास्ते के एक हिस्से में निर्माण होने से लोगों खेती काम में आवाजाही को लेकर परेशानी हो रही है। गांव के भगवान मिश्र ने आरोप लगाया है कि उनकी करीब तीन कट्ठा जमीन में से 14 धूर हिस्से पर जबरन कब्जा कर बाउंड्रीवाल बना दी गई है। इससे उनके बाग-बगीचे तक जाने का रास्ता बंद हो गया है। अब उन्हें अपनी ही जमीन तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। एक अन्य शिकायतकर्ता रामउदार मिश्र ने अपनी 15 धूर जमीन को लेकर आरोप लगाया है कि जमीन के बदले दूसरी जमीन देने की बात तय हुई थी, लेकिन अब तक न तो जमीन की अदला-बदली की गई और न ही तय कीमत का भुगतान किया गया।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि गांव में नाले को मिट्टी डालकर भरने और उसके पास रखवाली करने वाले व्यक्ति के लिए मकान बनाया गया है, जबकि नाले की जमीन के बाकी हिस्से पर सड़क बना दी गई है। ग्रामीणों को आशंका है कि इससे पानी की निकासी और सार्वजनिक जमीन की स्थिति प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा, शिकायतकर्ता रामदाय देवी ने भी अपनी जमीन के पास मिट्टी की कटाई पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि मिट्टी हटाए जाने के कारण उनकी जमीन का करीब दो से तीन गज हिस्सा कटकर गिरने की स्थिति में है, जहां एक पेड़ और सरकारी ट्रांसफार्मर मौजूद हैं। इस जगह पर उनके पूर्वजों की समाधियां बनी हुई हैं और मिट्टी हटने से उन्हें नुकसान पहुंचने का खतरा है।

पढ़ें :- करोड़ों की दौलत, फिर भी देसी अंदाज! दरभंगा के गांव में लुंगी-टीशर्ट पहन दालान पर बैठे संजय मिश्रा

सीओ ने मामले में लिया संज्ञान

इस मामले में शिकायत मिलने पर प्रभारी अंचलाधिकारी आलोक कुमार ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। प्रशासन दोनों पक्षों को जनता दरबार में उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी करेगा। जहां दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद  जमीन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जाएगी। फिर मामले में आगे की कार्रवाई तय होगी। फिलहाल, इस विवाद को लेकर मैथिली ठाकुर विरोधियों के निशाने पर हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनके लालू के शासन में ‘जंगल राज’ वाले बयान पर ट्रोल कर रहे हैं। वहीं, आरजेडी प्रवक्ता प्रियंका भारती ने एक्स पर लिखा, “लगा था भाजपाईयों का स्तर राम मंदिर के दानपेटी चोरी के बाद और नीचे नहीं गिर सकता, लेकिन अब तो वो श्राद्ध के ज़मीन भी नहीं छोड़ रहे! मैथिली ठाकुर के पिता पर श्राद्ध स्थल और निजी जमीन पर कब्जे के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने CO से लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय तक शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। न्याय मिलेगा ?”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...