Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले KKR को लगा बड़ा झटका, हर्षित राणा का इस सीजन खेलना मुश्किल

आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले KKR को लगा बड़ा झटका, हर्षित राणा का इस सीजन खेलना मुश्किल

By Abhimanyu 
Updated Date

Harshit Rana IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च होने जा रही है। लेकिन, 19वीं सीजन के आगाज से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। टीम के स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा के आने वाले IPL का एक बड़ा हिस्सा न खेल पाने की संभावना है, क्योंकि वह पिछले महीने हुई घुटने की सर्जरी से उबर रहे हैं।

पढ़ें :- 'पिछले 18 महीनों में मैंने भी गलतियां की होंगी...' रोहित-कोहली से मनमुटाव की खबरों पर बोले कोच गंभीर

‘ESPNCricinfo’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, BCCI ने अभी तक उनके वापसी की कोई समय-सीमा तय नहीं की है। राणा को टी20 वर्ल्ड कप से पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ  वार्म-अप मैच के दौरान चोट लगी थी। गेंदबाज़ ने उस मैच में सिर्फ़ एक ओवर फेंकने के बाद ही गेंदबाज़ी रोक दी थी, और बाद में सर्जरी के कारण उन्हें टी20 विश्व कप से बाहर कर दिया गया था। उनकी जगह मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया गया था, जिन्होंने भारत के खिताब जीतने के अभियान के दौरान एक मैच (USA के खिलाफ) खेला था।

राणा के दाहिने घुटने में लिगामेंट में खिंचाव आ गया था, फिलहाल रिहैबिलिटेशन से गुज़र रहे हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने अभी तक उनके वापसी की कोई “पक्की तारीख तय नहीं की है”। रविवार को BCCI नमन अवॉर्ड्स में राणा को ‘सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू करने वाले खिलाड़ी’ का अवॉर्ड दिया गया था। इस दौरान वह बैसाखी के सहारे चलते हुए नजर आ रहे थे। राणा को चलने में दिक्कत हो रही थी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

Advertisement