1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. ‘धुरंधर 2’ का जबरदस्त क्रेज! रिलीज से पहले ही ताबड़तोड़ टिकटों की बुकिंग, ​सिनेमाघरों में 24 घंटे चलेंगे शो

‘धुरंधर 2’ का जबरदस्त क्रेज! रिलीज से पहले ही ताबड़तोड़ टिकटों की बुकिंग, ​सिनेमाघरों में 24 घंटे चलेंगे शो

Dhurandhar 2 Ticket Booking : आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में है। 19 मार्च को रिलीज होने जा रही इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही धमाल मचा दिया है। टिकटों की बिक्री इतनी तेज है कि भारत ही नहीं, विदेशों में भी फिल्म ने करोड़ों की कमाई पहले ही कर ली है। फिल्म की जबरदस्त डिमांड को देखते हुए सिनेमाघरों ने लेट नाइट और पोस्ट मिडनाइट शो तक जोड़ दिए हैं। खास बात ये है कि ‘धुरंधर 2’ अब उन चुनिंदा फिल्मों में शामिल हो गई है जिन्हें देश के कई हिस्सों में 24 घंटे दिखाया जाएगा।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन के मामले में रचा इतिहास, जानें रिकॉर्ड्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज से पहले ही करीब 15 लाख टिकट बेच दिए हैं। बड़े मल्टीप्लेक्स हर शो के बीच लगभग 4 घंटे 40 मिनट का स्लॉट रख रहे हैं, जिससे साफ है कि फिल्म का रनटाइम लंबा है और डिमांड भी जबरदस्त। मुंबई और ठाणे के कई थिएटर्स में रात 11:30 बजे से लेकर सुबह 1:50 बजे तक के शो रखे गए हैं। अहमदाबाद जैसे शहरों में भी पोस्ट मिडनाइट शो शुरू हो चुके हैं, जो भारतीय सिनेमा में कम ही देखने को मिलता है।

फिल्म का असर इतना बड़ा है कि मुंबई के फेमस मराठा मंदिर में पिछले 30 साल से चल रही दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के शो का टाइम भी बदल दिया गया है। अब डीडीएलजे को सुबह के स्लॉट में शिफ्ट कर दिया गया है ताकि ‘धुरंधर 2’ को ज्यादा स्क्रीन मिल सके।

स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी नजर आएंगे। खबरें ये भी हैं कि पहले पार्ट में दिखे अक्षय खन्ना इस बार कैमियो कर सकते हैं, वहीं यामी गौतम के भी सरप्राइज अपीयरेंस की चर्चा है। कुल मिलाकर, ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है और अब सबकी नजर इसके ओपनिंग डे कलेक्शन पर टिकी है।

रिपोर्ट: हर्ष गौतम

पढ़ें :- ‘धुरंधर 2’ के रिलीज से 3 दिन पहले रणवीर सिंह के एक सीन पर छिड़ा विवाद, मिला नोटिस

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...