1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन के मामले में रचा इतिहास, जानें रिकॉर्ड्स

‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा, वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन के मामले में रचा इतिहास, जानें रिकॉर्ड्स

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Bollywood Actor Ranveer Singh) की ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार गर्दा उड़ा रही है। फिल्म ने सिर्फ चार दिनों में ही 400 करोड़ के आंकड़े को भारत में पार कर दिया। जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी फिल्म 700 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर चुकी है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Bollywood Actor Ranveer Singh) की ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार गर्दा उड़ा रही है। फिल्म ने सिर्फ चार दिनों में ही 400 करोड़ के आंकड़े को भारत में पार कर दिया। जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी फिल्म 700 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर चुकी है। यही कारण है कि ‘धुरंधर 2’ धुआंधार तरीके से रिकॉर्ड्स बनाती जा रही है। जानते हैं अब तक कितना हुआ ‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन और अब तक किन-किन कीर्तिमानों को स्थापित कर चुकी है रणवीर सिंह की फिल्म?

पढ़ें :- रील वाले को देख के भड़का रियल ‘जमील जमाली’: पहले खुद से प्रेरित बता रहे थे किरदार

वर्ल्डवाइड कलेक्शन में बनाया रिकॉर्ड्स

‘धुरंधर 2’ लगातार नए-नए रिकॉर्ड्स बना रही है। इस क्रम में फिल्म पेड प्रिव्यू में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म से लेकर सबसे बड़े ओपनिंग डे, सबसे बड़े शनिवार, सबसे बड़े रविवार और किसी भी भारतीय फिल्म के लिए ओपनिंग वीकेंड पर वर्ल्डवाइड सबसे अधिक कमाई करने का रिकॉर्ड भी बना चुकी है।

‘धुरधर: द रिवेंज’ ने ओपनिंगक वीकेंड यानी शुरुआती चार दिनों में ही 761 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म ने हिंदी सिनेमा के इतिहास में एक नया बेंचमार्क स्थापित किया है।

‘धुरंधर 2’ का कलेक्शन

पढ़ें :- Dhurandhar 2 Box Office: 'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 500 करोड़ पार, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन बनी 300 करोड़ी

‘धुरंधर 2’ ने पेड प्रिव्यू और पहले दिन का कलेक्शन मिलाकर भारत में 145 करोड़ रुपए की कमाई की। जबकि ओवरसीज कलेक्शन 52 करोड़ रुपए का रहा।

दूसरे दिन शुक्रवार को फिल्म ने भारत में 83 करोड़ की कमाई की। जबकि ओवरसीज कलेक्शन 46 करोड़ रुपए रहा।

तीसरे दिन शनिवार को फिल्म ने भारत में 117 करोड़ रुपए जुटाए। वहीं ओवरसीज कलेक्शन में फिल्म 58 करोड़ रुपए हासिल कर पाई।

चौथे दिन रविवार को फिल्म ने सबसे अधिक 121 करोड़ रुपए की कमाई भारत में की। जबकि फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 56 करोड़ रुपए रहा।

इस तरह से ओपनिंग वीकेंड में भारत में फिल्म ने 466 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। जबकि ग्रॉस कलेक्शन भारत में 550 करोड़ रुपए का रहा।

पढ़ें :- दिग्गज फिल्ममेकर एसएस राजामौली ने फिल्म धुरंधर-2 को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- पहला पार्ट पसंद आया

वहीं ओवरसीज कलेक्शन ओपनिंग वीकेंड में 211 करोड़ रुपए रहा।
इस तरह से फिल्म का ओपनिंग वीकेंड पर वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 761 करोड़ रुपए पहुंच गया।

तारीफ के साथ-साथ आलोचनाओं का भी शिकार हो रही ‘धुरंधर 2’

आदित्य धर द्वारा निर्देशित ‘धुरंधर 2’ अपनी रिलीज के बाद से ही लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। यह फिल्म पिछले साल रिलीज हुई ‘धुरंधर’ का सीक्वल है। फिल्म में पहले पार्ट से आगे की कहानी बताई गई है। बेशक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार रिकॉर्ड्स बना रही है। लेकिन इस बार फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं ही हासिल हो रही हैं। प्रशंसा के साथ-साथ फिल्म को आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...