1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. ‘धुरंधर 2’ के रिलीज से 3 दिन पहले रणवीर सिंह के एक सीन पर छिड़ा विवाद, मिला नोटिस

‘धुरंधर 2’ के रिलीज से 3 दिन पहले रणवीर सिंह के एक सीन पर छिड़ा विवाद, मिला नोटिस

Dhurandhar 2 Controversy : रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की धुरंधर की अपारी सफलता के बाद आने वाली फिल्म 'धुरंधर 2'(Dhurandhar 2) का क्रेज फैंस पर बना हुआ है। फैंस फिल्म का से इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। ऐसे में इसकी एडवांस बुकिंग भी धड़ल्ले से हो रही हैं। फिल्म ने रिलीज से पहले ही धमाका कर दिया है और एडवांस बुकिंग के जरिए 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। फिल्म के एक सीन पर विवाद के घेरे में आ गया है। एक तरफ बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की सफलता और दूसरी तरफ विवादित सीन। लेकिन जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट करीब आ रही है, वैसे-वैसे इसके सीन्स को लेकर विरोध भी तेज होने लगा हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

Dhurandhar 2 Controversy : रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की धुरंधर की अपारी सफलता के बाद आने वाली फिल्म ‘धुरंधर 2′(Dhurandhar 2) का क्रेज फैंस पर बना हुआ है। फैंस फिल्म का से इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। ऐसे में इसकी एडवांस बुकिंग भी धड़ल्ले से हो रही हैं। फिल्म ने रिलीज से पहले ही धमाका कर दिया है और एडवांस बुकिंग के जरिए 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। फिल्म के एक सीन पर विवाद के घेरे में आ गया है। एक तरफ बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की सफलता और दूसरी तरफ विवादित सीन। लेकिन जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट करीब आ रही है, वैसे-वैसे इसके सीन्स को लेकर विरोध भी तेज होने लगा हैं।

पढ़ें :- सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को सैल्यूट करते हुए लिखा, ‘कमाल कर दिया पायलट जी’..

जानिए धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) के किस सीन पर हो रहा है विवाद?

फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) एक सिख किरदार निभा रहे हैं। विवाद की मुख्य वजह फिल्म के एक गाने ‘प्रलय’ का एक पोस्टर और कुछ सीन हैं, जहां रणवीर सिंह (Ranveer Singh) पगड़ी पहने हुए हाथ में सिगरेट लिए नजर आ रहे हैं। सिख समुदाय का कहना है कि यह उनके धार्मिक सिद्धांतों और मान्यताओं का उल्लंघन है। सिख एक्टिविस्ट विक्की थॉमस सिंह ने इस मामले का विरोध करते फिल्म के निर्देशक आदित्य धर (Aditya dhar), निर्माताओं और रणवीर सिंह के खिलाफ सेंसर बोर्ड (CBFC) और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को लीगल नोटिस भेजा है। नोटिस में मांग की गई है कि सिगरेट पीने वाले सभी विवादित दृश्यों को फिल्म से तुरंत हटाया जाए और मेकर्स इस अपमान के लिए माफी मांगें।

शिरोमणि अकाली दल दिल्ली (delhi) के अध्यक्ष परमजीत सिंह ने भी इस सीन का विरोध किया (Ranveer Singh Dhurandhar 2) शिरोमणि अकाली दल (दिल्ली) के अध्यक्ष परमजीत सिंह सरणा ने भी इस सीन को बेहद आपत्तिजनक बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि पगड़ी के साथ सिगरेट का दिखना सिख मर्यादा के खिलाफ है। उन्होंने अधिकारियों से तुरंत संज्ञान लेने और मेकर्स को विवादित पोस्टर हटाने का निर्देश देने की अपील की है।

रिपोर्ट: हर्ष गौतम

पढ़ें :- ऑस्ट्रेलिया से मुंबई क्यों शिफ्ट हो गयी ‘प्रलय’ की शूटिंग? दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी की वजह से बदला रणवीर सिंह का प्लान

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...