Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. WhatsApp ग्रुप लिमिट में बड़ा बदलाव, अब शामिल कर सकेंगे 1500 मेंबर्स,फीचर ऑटोमेटिकली होगा अपडेट

WhatsApp ग्रुप लिमिट में बड़ा बदलाव, अब शामिल कर सकेंगे 1500 मेंबर्स,फीचर ऑटोमेटिकली होगा अपडेट

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। WhatsApp ने बड़ा ऐलान कर दिया है, जिसके तहत अब ग्रुप में 1500 मेंबर्स तक को शामिल किया जा सकेगा। यह फीचर एंड्रॉयड और iPhone दोनों प्लेटफॉर्म के लिए रोलआउट बेस पर जारी किया है। यह फीचर ग्रुप और कम्युनिटी ग्रुप के लिए जारी किया है। WhatsApp के इस फीचर की मांग लंबे समय से हो रही थी। पहले WhatsApp में मैक्सिसम 1024 मेंबर्स को शामिल किया जा सकता था। ऐसे में बहुत से लोगों के ज्यादा मेंबर्स के लिए एक्स्ट्रा ग्रुप तैयार करने पड़ते थे। अब WhatsApp ने यूजर्स की जरूरत को समझते हुए ग्रुप मेंबर्स की लिमिट में इजाफा कर दिया है। आज के समय में फैमिली, स्कूल, सोसायटी और कई कम्युनिटी के ग्रुप होते हैं। बहुत से ग्रुप ऐसे हैं, जहां मेंबर्स की संख्या 1 हजार से भी पार हो जाती है। अब नए अपडेट के बाद एक ग्रुप में 1500 मेंबर्स को शामिल किया जा सकेगा।

पढ़ें :- WhatsApp पर मंगाया टिकट या उसका स्क्रीनशॉट नहीं माना जाएगा वैध और ऐसा करने पर लग सकता है जुर्माना

WhatsApp में खुद ब खुद आ जाएगा नया अपडेट

WhatsApp ने बताया है कि न्यू ग्रुप कैपिसिटी फीचर ऑटोमेटिकली अपडेट हो जाएगा। ऐसे में यूजर्स को सेटिंग्स आदि में जाकर कोई बदलाव नहीं करना है। यह फीचर आने वाले दिनों में कई लोगों के पास पहुंच जाएगा।

वॉट्सऐप ग्रुप के लिए जारी 4 नए फीचर्स

WhatsApp ने बीते महीने ही ग्रुप के लिए चार नए फीचर्स का ऐलान किया है। इन फीचर्स की मदद से ग्रुप में होने वाली बातचीत और जरूरी अपडेट्स पर नजर रखी जा सकेगी। WhatsApp ने मैसेज को लंबे समय तक पिन करने का फीचर पेश किया है। यूजर्स किसी जरूरी मैसेज को चैट में सबसे ऊपर पिन करके रख सकते हैं। साथ ही यूजर्स अब ग्रुप स्टेटस अपडेट भी शेयर कर सकेंगे। इसके अलावा मेंशन और रिप्लाई के आधार पर चैट को फिल्टर करने की सुविधा भी दी गई है।

पढ़ें :- Video-रुठे बेटे को मनाने के लिए मां ने पकड़ाया आईफोन, पकड़ते ही पानी में फेंका, महिला के उड़े होश

वॉट्कऐप ग्रुप के अंदर शामिल होने वाले नए मेंबर्स के साथ पुराने मैसेज की हिस्ट्री को भी शेयर किया जा सकेगा। ऐसे में अगर ग्रुप में कोई नया मेंबर आता है, तो वह पुराने चुनिंदा मैसेज को भी देख सकेगा।

Advertisement