1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Video-रुठे बेटे को मनाने के लिए मां ने पकड़ाया आईफोन, पकड़ते ही पानी में फेंका, महिला के उड़े होश

Video-रुठे बेटे को मनाने के लिए मां ने पकड़ाया आईफोन, पकड़ते ही पानी में फेंका, महिला के उड़े होश

सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन वीडियो वायरल (Video Viral) होते रहते हैं, लेकिन, इनमें से कुछ ऐसे होते हैं, जिन पर हर किसी की निगाहें थम जाती हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसे में जानते हैं कि आखिर इस वीडियो में ऐसा किया है?

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन वीडियो वायरल (Video Viral) होते रहते हैं, लेकिन, इनमें से कुछ ऐसे होते हैं, जिन पर हर किसी की निगाहें थम जाती हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसे में जानते हैं कि आखिर इस वीडियो में ऐसा किया है?

पढ़ें :- Video-लड़की के पहनावे पर ऑटो ड्राइवर ने किया कमेंट, तो बहादुर बेटी बोली- मेरे घरवालों ने बोला है ऐसी सोंच वालों को पहले चार थप्पड़ मारो फिर बात करो...

सोशल मीडिया (Social Media)  एक वीडियो खूब शेयर हो रहा है। इस वीडियो में कुछ ऐसा दिखाया गया है, जिसे देख आपकी हंसी नहीं रुकेगी. वीडियो एक मां और बेटे का है। वीडियो में कुछ ऐसा दिखाया गया है, जो सेकंड में हालात और माहौल का रुख बदलकर रख देता है। इस वीडियो में बच्चे की एक मासूम हरकत देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। वहीं इसमें मां की एक बड़ी लापरवाही भी नजर आई है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @yajnshri नाम के हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है। इसका कैप्शन है – बच्चे ने नाव की सवारी के दौरान अपनी मां का आईफोन झील में फेंक दिया। कैप्शन जितने साधरण तरीके से लिखा गया है, वीडियो उससे कहीं ज्यादा मजेदार है।

पढ़ें :- जमुई वीडियो कांड: वीडियो शेयर करने से पहले सोचें, कानूनी कार्रवाई का हो सकता है खतरा

इस वीडियो में दिखाया गया है एक बोट पर लाइफ जैकेट पहने एक महिला अपने बेटे के साथ बैठी हुई है, लेकिन, बच्चा बिना लाइफ जैकेट पहने बैठा है। महिला बोटिंग का मजा लेते हुए वह काफी खुश दिखाई दे रही है, लेकिन उसका बेटा रुठा हुआ है। बेटे को मनाने के लिए जैसे ही वह उसे अपना आईफोन देती है। बच्चा झट से उसे पानी में फेंक देता है।

मोबाइल पानी में फेंकते वक्त खुशमिजाज मां के चेहरे का एक्सप्रेशन क्षणभर जो बदलता है, वो देखने लायक है। मोबाइल फोन पानी में जाने के बाद वह कुछ नहीं कर पाती और बच्चे को देखकर ऐसा लगता है कि उसे मजा आ गया।

वीडियो को शेयर करने वाले ने इस पल को स्लो मोशन में भी दिखाया है। स्लो मोशन में मां और बेटे के बदलते एक्सप्रेशन साफ दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो पर काफी लोगों ने मजेदार कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा है बच्चे ने मुझसे कहा कि मेरी मां झील के बीच में बोटिंग करते हुए लाइफ जैकेट पहनी हुई थी और उन्हें मेरी परवाह नहीं थी। इसलिए मैंने उनकी फेवरेट आइफोन को पानी में फेंक दिया। वहीं एक यूजर ने लिखा है – बाय- बाय आईफोन, मां का चेहरा देखने लायक है। कुछ यूजर ने बच्चे को लाइफ जैकेट नहीं पहनाने की ओर इशारा करते हुए आईफोन को पानी में फेंकने को सही बताया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...