Who is the real owner of the Rajasthan Royals? आईपीएल के ओपनिंग सीजन का खिताब जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी के नए मालिक को लेकर कंफ्यूजन पैदा हो गयी है। पहले US के काल सोमानी के नेतृत्व वाले ग्रुप को इस फ्रेंचाइजी का नया मालिक घोषित किया गया था। लेकिन, अब UK में रहने वाले भारतीय मूल के स्टील कारोबारी लक्ष्मी मित्तल ने राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी को खरीदने का ऐलान किया है।
पढ़ें :- वैभव सूर्यवंशी, बोले-जब विराट कोहली ने मेरे कंधे पर हाथ रखा तो मुझे लगा किसी सपने की तरह, मैं वर्ल्ड क्रिकेट को करूंगा डॉमिनेट
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, लक्ष्मी मित्तल ने बताया कि जयपुर फ्रेंचाइजी को खरीदने के लिए एक पक्का समझौता हो गया है। यह फ्रेंचाइजी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआती आठ टीमों में से एक है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के आदर पूनावाला और मौजूदा मुख्य मालिक मनोज बदाले उस ग्रुप का हिस्सा हैं, जिसने इस फ्रेंचाइजी को $1.65 बिलियन (मौजूदा विनिमय दर के हिसाब से INR 15,660 करोड़) में खरीदा है।
इस समझौते के तहत, मित्तल परिवार मुख्य मालिक होगा और फ्रेंचाइजी का नियंत्रण उसी के पास रहेगा। फ्रेंचाइजी में उनकी हिस्सेदारी लगभग 75 प्रतिशत होगी, जबकि आदर पूनावाला की हिस्सेदारी 18 प्रतिशत होगी। बाकी 7 प्रतिशत हिस्सेदारी मौजूदा निवेशकों के पास रहेगी, जिसमें मनोज बदाले भी शामिल हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि मनोज बदाले ही पहले इस फ्रेंचाइजी के मुख्य मालिक थे। इसके अलावा, आदित्य मित्तल और श्रीमती वनीशा मित्तल-भाटिया भी इस समूह का हिस्सा होंगे।
इस ग्रुप ने एक संयुक्त बयान में कहा, “श्री बदाले राजस्थान रॉयल्स को अपना समर्थन देते रहेंगे। वे अतीत और वर्तमान के बीच एक सेतु का काम करेंगे और क्रिकेट के क्षेत्र में अपने गहरे ज्ञान और अनुभव से फ्रेंचाइजी को लाभ पहुंचाएंगे।”
इस अधिग्रहण में राजस्थान रॉयल्स की दक्षिण अफ्रीका और कैरिबियन में मौजूद सहायक कंपनियां – Paarl Royals और Barbados Royals शामिल हैं। संयुक्त बयान में कहा गया है, “यह प्रक्रिया पूरी होना कुछ सामान्य शर्तों पर निर्भर है, जिनमें BCCI, CCI, IPL गवर्निंग काउंसिल और अन्य संबंधित नियामक संस्थाओं से मंज़ूरी मिलना शामिल है; और इसके 2026 की तीसरी तिमाही में पूरा होने की उम्मीद है।”
पढ़ें :- GT vs RR : क्या हैवी रोलर की वजह से हारी राजस्थान रॉयल्स? कप्तान रियान पराग का बड़ा बयान
बता दें कि मित्तल परिवार का राजस्थान राज्य से गहरा जुड़ाव है। लक्ष्मी मित्तल का जन्म उत्तरी राजस्थान के सादुलपुर गाँव में हुआ था और वे वहीं पले-बढ़े।