Maharashtra Rickshaw-Taxi : महाराष्ट्र में ऑटो रिक्शा और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा के ज्ञान को लेकर चल रहे विवाद में नया मोड़ आ गया। खबरों के अनुसार,महाराष्ट्र सरकार ने इस मुद्दे को लेकर बड़ा फैसला किया है। फडणवीस सरकार ने रिक्शा और टैक्सी चालकों को बड़ी राहत दे दी है। सरकार ने रिक्शा और टैक्सी चालकों को बोलचाल की मराठी सीखने के लिए एक साल की मोहलत दी गई है।
पढ़ें :- अब 'स्कूल ठीक करो' अभियान, स्वतंत्रता दिवस पर अभिजीत दीपके ने पीएम मोदी से दागा सवाल,क्या आप किसानों और मजदूरों के बच्चों को देश का भविष्य नहीं मानते?
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Chief Minister Devendra Fadnavis) ने स्पष्ट किया है कि इस अवधि के दौरान मराठी भाषा (Marathi language) का पर्याप्त ज्ञान नहीं होने पर चालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि रिक्शा-टैक्सी चालक संस्थाओं के प्रमुख उनसे मिले थे। उन्होंने चालकों की ओर से मराठी सीखने के लिए एक साल का अतिरिक्त समय मांगा था। उनकी मांग को स्वीकार करते हुए सरकार ने एक साल की मोहलत देने का फैसला किया है। एक साल तक सरकार मराठी ना आने पर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेगी।