Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. श्रीलंका दौरे से पहले गौतम गंभीर को बड़ा झटका, असिस्टेंट कोच ने छोड़ा साथ

श्रीलंका दौरे से पहले गौतम गंभीर को बड़ा झटका, असिस्टेंट कोच ने छोड़ा साथ

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के श्रीलंका दौरे से पहले हेड कोच गौतम गंभीर (Head Coach Gautam Gambhir) को बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया (Team India) के लंबे समय से अहम सदस्य रहे असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट (Assistant Coach Ryan Ten Doeschate) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इंग्लैंड दौरे पर टी20 और वनडे दोनों सीरीज गंवाने के बाद टेन डोशेट (Ten Doeschate) ने बीसीसीआई (BCCI) को अपने फैसले की जानकारी दी। अब वह एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ कोचिंग भूमिका में नजर आएंगे। टेन डोशेट (Ten Doeschate) का जाना गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के कोचिंग स्टाफ के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि दोनों टीम इंडिया में साथ मिलकर काम किया था।

पढ़ें :- IND vs SL Test Live : भारत की दूसरी पारी 193 रनों पर सिमटी, श्रीलंका को मिला 372 रन का विशाल लक्ष्य

इंग्लैंड दौरे के बाद लिया बड़ा फैसला

ईएसपीएन क्रिकइंफो (ESPNcricinfo) की रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड दौरे के दौरान ही रयान टेन डोशेट (Ryan Ten Doeschate)ने बीसीसीआई (BCCI)  को अपने इस्तीफे की जानकारी दे दी थी। भारत को इस दौरे पर टी20 और वनडे दोनों सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद उनके टीम छोड़ने की खबर सामने आई। श्रीलंका दौरे के लिए टीम के ऐलान के साथ ही उनके इस्तीफे की पुष्टि ने भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ में बड़ा बदलाव कर दिया।

गौतम गंभीर के भरोसेमंद थे टेन डोशेट

नीदरलैंड्स के पूर्व कप्तान रयान टेन डोशेट जुलाई 2024 में गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के भारतीय टीम के मुख्य कोच बनने के साथ ही सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा बने थे। गंभीर ने उन्हें अपनी पसंद से टीम में शामिल कराया था। बल्लेबाजी और फील्डिंग, दोनों विभागों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही और वह टीम की रणनीति तैयार करने वाले प्रमुख सदस्यों में गिने जाते थे।

पढ़ें :- ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास : सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने, कोई भी भारतीय नहीं कर पाया ऐसा

केकेआर में फिर दिखेगी पुरानी जोड़ी

टेन डोशेट (Ten Doeschate)  अब कोलकाता नाइट राइडर्स के कोचिंग स्टाफ से जुड़ेंगे। वहां उनकी जोड़ी एक बार फिर अभिषेक नायर के साथ बनेगी. दोनों पहले केकेआर में भी साथ काम कर चुके हैं और बाद में टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ में भी कुछ समय तक साथ रहे। केकेआर के साथ टेन डोशेट (Ten Doeschate)  का रिश्ता काफी पुराना है। खिलाड़ी के तौर पर उन्होंने 2012 और 2014 में टीम को आईपीएल खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद 2022 में वह फील्डिंग कोच बनकर फ्रेंचाइजी से जुड़े और 2024 तक कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहे। इसी दौरान गौतम गंभीर टीम के मेंटर थे और केकेआर ने एक और आईपीएल खिताब अपने नाम किया।

टीम इंडिया के साथ रहा सफल कार्यकाल

रयान टेन डोशेट (Ryan Ten Doeschate) का कार्यकाल भारतीय टीम के साथ कई अहम उपलब्धियां भरा रहा। भारत ने 2025 का एशिया कप जीता और 2026 के टी20 विश्व कप का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की। हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में टीम का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। भारत को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border-Gavaskar Trophy) गंवानी पड़ी। इसके बाद घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने भी भारत को 2-0 से हराया। लगातार खराब टेस्ट प्रदर्शन के बीच टेन डोशेट (Ten Doeschate)  के इस्तीफे ने टीम मैनेजमेंट के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है।

श्रीलंका दौरे से पहले मिलेगा नया असिस्टेंट कोच?

पढ़ें :- IND vs SL Test Day 4 Live : लड़खड़ाई भारत की दूसरी पारी, लंच ब्रेक तक 116 रन पर चार विकेट गिरे

भारतीय टीम (Indian Team) अगस्त में दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर जाने वाली है। ऐसे समय में सपोर्ट स्टाफ के एक अहम सदस्य का टीम से अलग होना गौतम गंभीर के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकता है। अब बीसीसीआई (BCCI) को न सिर्फ नए असिस्टेंट कोच की तलाश करनी होगी, बल्कि टीम मैनेजमेंट में संतुलन बनाए रखना भी बड़ी जिम्मेदारी होगी। सभी की नजर इस बात पर होगी कि बीसीसीआई (BCCI) टेन डोशेट (Ten Doeschate) की जगह किसे यह अहम जिम्मेदारी सौंपता है।

Advertisement