Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति पर ये 3 शुभ संयोग बन रहे, पवित्र नदियों में स्नान से होती है मोक्ष की प्राप्ति

Makar Sankranti 2022: मकर संक्रांति पर ये 3 शुभ संयोग बन रहे, पवित्र नदियों में स्नान से होती है मोक्ष की प्राप्ति

By अनूप कुमार 
Updated Date

Makar Sankranti 2022 : मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के पर्व (Festival)  को देश भर में धूमधाम से मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष 14 जनवरी को ये पर्व मनाया जाता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार इस दिन ग्रह नक्षत्रों (planetary constellations) की चाल बदल जाएगी। मकर संक्रांति के दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा। सदियों से इस दिन पवित्र नदियों (holy rivers) में स्नान और सूर्य देव (Sun god) का पूजन किया जाता है। माना जाता है कि इस दिन सूर्य भगवान की विधि-विधान से उपासना करने से व्यक्ति सभी कष्ट नष्ट हो जाते हैं।

पढ़ें :- 06 मई 2024 का राशिफलः सोमवार के दिन इन राशि के लाोगों के कार्यक्षेत्र में हो सकता है विस्तार

इस बार मकर संक्रांति को विशेष योग बन रहे है। इस बार मकर संक्रांति की शुरुआत रोहिणी नक्षत्र (Rohini Nakshatra) में हो रही है, जो कि शाम 08 बजकर 18 मिनट तक होगा।इस दिन ब्रह्म योग और आनंदादि योग का भी निर्माण हो रहा है।कोई भी शुभ कार्य प्रारंभ करने के लिए आनंदादि योग को शुभ माना गया है। मकर के इस पर्व पर दान, जप-तप का विशेष महत्व है। दान देने के लिए यह दिन विशेष रूप फलदायी है।

Advertisement