बारिश ने मौसम में हर किसी को चटपटा और कुछ गर्म खाना अच्छा लगता है। अक्सर लोग बारिश में पकोड़े खाना या पोहा खाना पसंद करते हैं। कहीं आप भी तो नहीं वही पूरानी चीज़ें खाते हैं।अगर हाँ ! तो आज हम आपके लिए एक नयी रैसिपि के साथ हाजिर हैं जिसका नाम है सोया कटलेट आइए जानते है इसे कैसे बनाते हैं। इसे खाने के बाद हर कोई आपको हमेशा याद करेगा। आप भी इसे बार बार बनाएँगी।
पढ़ें :- Hot parathas in winter : सर्दियों के मौसम में गरमागरम पराठे सेहत को देते हैं उड़ान , पाचन दुरुस्त रखते हैं
कितने लोग के लिए – केवल 2
सामाग्री
- उबले आलू: 2 मीडियम शेप के, मैश किए हुए
- सोया चंक्स: 1 कप (लगभग 50 ग्राम), गर्म पानी में 15-20 मिनट भिगोकर निचोड़ लें
- बारीक कटा प्याज: 1/2 कप
- बारीक कटी हरी मिर्च: 1-2 (स्वाद अनुसार)
- अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 छोटा चम्मच
- हरा धनिया: 2 बड़े चम्मच, बारीक कटा हुआ
- ब्रेड क्रम्ब्स: 1/2 कप (कोटिंग के लिए) + 2 बड़े चम्मच (मिक्स करने के लिए)
- कॉर्नफ्लोर या मैदा: 2 बड़े चम्मच (बाइंडिंग के लिए)
- लाल मिर्च पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर: 1 छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर: 1/4 छोटा चम्मच
- गरम मसाला: 1/2 छोटा चम्मच
- अमचूर पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
- नमक: स्वादानुसार
- तेल: तलने के लिए
बनाने का तरीका
पढ़ें :- Vegetable Soup : सर्दियों में गरमागरम और पौष्टिक सूप त्वचा और आंखों के लिए बेहद फायदेमंद
Step 1- सोया चंक्स को गर्म पानी में 15-20 मिनट के लिए भिगो दीजिये।
Step 2- जब वे फूल हो जाएं, तो उन्हें पानी से निकालकर अच्छी तरह निचोड़ लें जिससे सारा पानी निकल जाए।
Step 3 – इसके बाद सोया मिक्सर में दरदरा पीस लें या हाथों से अच्छी तरह मैश कर लें।
Step 4- एक बड़े कटोरे में मैश किए हुए सोया चंक्स और उबले हुए मैश किए आलू लें।
Step 5- इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरा धनिया, 2 बड़े चम्मच ब्रेड क्रम्ब्स, कॉर्नफ्लोर या मैदा, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर और नमक डालें।
पढ़ें :- Jaggery in winter : सर्दियों में गुड़ के हैं कई फायदे , जानें सेवन का सही तरीका
Step 6- सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं जिससे एक साथ बंधने वाला मिश्रण बन जाए।
Step 7- अपने हाथों पर थोड़ा तेल लगाएं। मिश्रण का थोड़ा हिस्सा लेकर अपनी पसंद का आकार दें। फिर सभी कटलेट्स को इसी तरह तैयार कर लें।
Step 8- एक प्लेट में बचे हुए ब्रेड क्रम्ब्स फैला लें। तैयार कटलेट्स को ब्रेड क्रम्ब्स में अच्छी तरह रोल करें ताकि वे चारों तरफ से कोट हो जाएं। इससे कटलेट बाहर से क्रिस्पी बनेंगे।
Step 9 – एक कड़ाही में तलने के लिए तेल गरम करें। तेल मध्यम गरम होना चाहिए।
Step 10 – जब तेल गरम हो जाए, तो आंच धीमी कर दें और एक-एक करके कटलेट डालें। एक बार में उतने ही कटलेट डालें जितने आसानी से तल सकें।
Step 11- कटलेट्स को धीमी से मध्यम आंच पर सुनहरा भूरा और क्रिस्पी होने तक तलें। धीमी आंच पर तलने से कटलेट अंदर तक पक जाते हैं।
पढ़ें :- Winter Green-Leaf Parathas : सर्दियों में हरे पत्ते के पराठे ताकत की सच्ची गारंटी , भरपूर मात्रा में विटामिन और एनर्जी होती है
Step 12 – दोनों तरफ से पलट-पलट कर अच्छी तरह सेक लें। जब कटलेट्स सुनहरे और क्रिस्पी हो जाएं, तो उन्हें किचन पेपर पर निकाल लें ताकि एक्स्ट्रा ऑयल निकल जाए।